बिलासपुर : ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी महिला प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर की टीम बनी चैंपियन
पहली बार पूर्वी क्षेत्र में हासिल किया विजेता खिताब, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई बिलासपुर। डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय कोटा में 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी महिला प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट जोन चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद यह पहला अवसर है जब टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र के 44 विश्वविद्यालयों की…

















