CG: नवपदस्थ शालाओं में कार्यभार नहीं संभालने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा

CG: शासकीय विद्यालयों में युक्तियुक्तकरण के तहत नवपदस्थ शिक्षकों के लिए कार्यभार ग्रहण करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा सोमवार को जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिन शिक्षकों ने नवीन संस्था में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उनका वेतन आगामी आदेश तक रोका जाएगा तथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेशों (क्रमांक एफ 2-24/2024/20-तीन, दिनांक 02 अगस्त 2024 एवं 28 अप्रैल 2025) के तहत प्रदेशभर में विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण किया गया था। इसके तहत जिला, संभाग और राज्य स्तर पर शिक्षकों की नई पदस्थापना सुनिश्चित की गई थी। लोक शिक्षण संचालनालय ने पाया कि कुछ शिक्षकों द्वारा अभी तक नवीन पदस्थ संस्था में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है, जो प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है।

हालांकि, यह आदेश उन शिक्षकों पर लागू नहीं होगा, जिन्हें माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम राहत प्रदान की गई है। संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह निर्णय स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बनाए रखने और शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

 प्रमुख बिंदु

  • कार्यभार नहीं संभालने वाले शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोका जाएगा।

  • संबंधितों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय।

  • हाईकोर्ट से अंतरिम राहत प्राप्त शिक्षकों को छूट।

  • आदेश की प्रति सभी जिलों और संभागों को भेजी गई।

  • Related Posts

    CG: 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया BEO! ACB की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

     सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने बरमकेला में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उनका सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान भी गिरफ्त में आया है।  क्या है पूरा मामला? पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मार्च माह का वेतन बिना वजह रोक…

    Continue reading
    CG में गर्मी से जंग में बच्चों की जीत – सरकार ने समय से पहले दी छुट्टी!

    छत्तीसगढ़ | 16 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ में पड़ रही जानलेवा गर्मी और तेज़ लू के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।  मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर यह अहम निर्णय लिया गया है।  मुख्यमंत्री ने साफ कहा— “बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।”  क्या है नया आदेश? – पहले छुट्टियां: 1 मई से 15 जून 2026…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *