CG: 16वां राज्य स्तरीय विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

रायपुर: राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में 16वां राज्य स्तरीय निशुल्क विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत, मारवाड़ी युवा मंच रायपुर सेंट्रल, कान्यकुब्ज सभा व शिक्षा मंडल तथा सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन में कुल 288 पंजीयन हुए, जिनमें 170 युवक और 118 युवतियां शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान 12 जोड़ों का विवाह तय हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…

Continue reading
बिलासपुर: प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री–उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में कवि सम्मेलन स्थगित

बिलासपुर। प्रख्यात हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन से पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलते ही बिलासपुर में आयोजित होने वाला भव्य कवि सम्मेलन श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हो गया और अंततः कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि और कवि सम्मेलन सुनने पहुंचे हजारों साहित्यप्रेमी उपस्थित थे। जैसे ही मंच से विनोद कुमार शुक्ल के निधन की सूचना दी गई, पूरा परिसर शोकमग्न हो गया।…

Continue reading
बिलासपुर: सिरगिट्टी इंडस्ट्रीज एरिया में भीषण आग, एक की मौत, एक गंभीर

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इंडस्ट्रीज एरिया के सेक्टर-डी स्थित मित्तल फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार शाम करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। सिरगिट्टी TI किशोर केवंट के अनुसार, आग की चपेट में आने से अभिजीत सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रितेश नामक व्यक्ति करीब 25 प्रतिशत तक झुलस गया। सिरगिट्टी थाना टीआई से मिली जानकारी के अनुसार घायल रितेश को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया…

Continue reading
बिलासपुर में पत्रकारों का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का भव्य महासम्मेलन, 300 से अधिक पत्रकार हुए शामिल

इतिहास रचा गया बिलासपुर में: पत्रकारों के बच्चों ने दी नृत्य की शानदार प्रस्तुति, छ.ग.प्रखर पत्रकार महासंघ का अनोखा महासम्मेलन बिलासपुर | प्रदेश के सबसे बड़े पंजीकृत पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह जल संसाधन विभाग परिसर स्थित प्रार्थना सभा भवन में गरिमामय और भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे 300 से अधिक पत्रकारों ने सहभागिता कर इसे पत्रकार एकता का महाकुंभ बना दिया। महासम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही…

Continue reading
रायगढ़ में सजी सुर–ताल–नृत्य की भव्य महफिल, ‘मधु गुंजन सतरंग 2025’ का शानदार आगाज़ 

रायगढ़: कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ एक बार फिर सुर, ताल और नृत्य की अद्भुत छटा से सराबोर हो उठी है। विगत वर्ष की अपार सफलता के बाद इस वर्ष भी मधु गुंजन संगीत समिति एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय “मधु गुंजन सतरंग 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय नृत्य–संगीत–कला प्रतियोगिता एवं उत्सव के रूप में आयोजित यह आयोजन अपने पंचम वर्ष में प्रवेश कर चुका है और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान…

Continue reading
बिलासपुर को मिला नया कमिश्नर: प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाला नगर निगम और स्मार्ट सिटी की कमान

बिलासपुर: नवपदस्थ कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने औपचारिक रूप से नगर पालिक निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी बिलासपुर के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में पदभार ग्रहण किया।उन्होंने निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी चल रही एवं प्रस्तावित योजनाओं, विकास कार्यों और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट ली।  

Continue reading
रायगढ़: नृत्य संगीत कला के महाकुंभ मधुगुंजन का आगाज कल से

कला की राजधानी रायगढ़ में “मधु गुंजन सतरंग 2025” का भव्य आगाज़  चार दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य-संगीत महाकुंभ, 750 से अधिक कलाकार करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन रायगढ़। कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मधु गुंजन संगीत समिति एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के आयोजन “मधु गुंजन सतरंग 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय नृत्य-संगीत कला प्रतियोगिता एवं उत्सव के रूप में यह आयोजन अपने पंचम वर्ष में…

Continue reading
बिलासपुर में शर्मनाक घटना: सिम्स की इंटर्न छात्रा से मारपीट, टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप

बिलासपुर। सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में इंटर्नशिप कर रही एक छात्रा के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता के अनुसार, सिम्स में पदस्थ मनीष नाम के एक टेक्नीशियन ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इस गंभीर मामले की जानकारी खुद पीड़िता ने मीडिया को दी है। घटना के बाद सिम्स परिसर में हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहे हैं कि शिक्षण संस्थान और अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं कितनी मजबूत हैं?पीड़िता मानसिक रूप से आहत बताई जा रही है, वहीं छात्र…

Continue reading
बिलासपुर: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का जिला अध्यक्ष सूर्यप्रकाश कश्यप ने किया स्वागत

कर्मचारियों की अनदेखी पर फूटा आक्रोश, 29 से 31 तक तीन दिवसीय आंदोलन का ऐलान बिलासपुर: कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन की संभागीय बैठक आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संभाग एवं जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने शासन पर कर्मचारियों की लगातार…

Continue reading
भ्रष्टाचार बेनकाब: बोदरी नगर पंचायत की CMO भारती साहू और बाबू सुरेश सीहोरे रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए

बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत की सीएमओ श्रीमती भारती साहू और उनके बाबू सुरेश सीहोरे को 12,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत मकान का नक्शा पास कराने के एवज में मांगी गई थी। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, नूतन चौक सरकंडा, बिलासपुर निवासी वेदराम निर्मलकर ने 12 दिसंबर 2025 को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बोदरी…

Continue reading