बिलासपुर: पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई टीम आज लेगी शपथ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू रहेंगे मुख्य अतिथि

प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव; भव्य समारोह में होगी नई टीम की ताजपोशी

 

बिलासपुर। छठ घाट स्थित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच में रविवार को एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। मंच की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 21 जून को सायं 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज और राजनीति जगत की अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत प्रवीण झा को अध्यक्ष तथा सुधीर झा को सचिव नियुक्त किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों तक मंच की गतिविधियों का संचालन करेगी। मंच के वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई पहचान देने का कार्य करेगी।

समारोह के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही मंच की संपूर्ण कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह तथा महापौर पूजा विधानी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि छठी मइया की कृपा, समाजजनों के सहयोग और सामूहिक विश्वास के आधार पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आने वाले तीन वर्षों में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सामाजिक एकता के संवर्धन तथा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को और व्यापक स्वरूप देने की दिशा में विशेष कार्य किए जाएंगे।

समारोह के पश्चात सामूहिक रात्रिभोज का आयोजन भी रखा गया है। मंच ने समाज के सभी प्रबुद्धजनों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर नई कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    उन माताओं को इस्तकबालिया सलाम, जो अपने स्पेशल चाइल्ड की परवरिश में पिता का भी किरदार निभा रही हैं…

    फादर्स डे पर खास पेशकश (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेंद्र वर्मा, बिलासपुर) फादर्स डे के मौके पर उन माताओं को खिराज-ए-अकीदत से नवाजना इत्तेफाक ही है, जो पिता के जिंदा होने के बावजूद उनकी गैरमौजूदगी में बच्चों के लिए मां और बाप दोनों का किरदार निभा रही हैं। गुजिश्ता हफ्ते राज्य की बड़ी अदालत से एक अधेड़ पिता की वह याचिका खारिज हो गई, जिसमें उन्होंने विशेष आवश्यकता वाली अपनी ग्यारह वर्षीय बेटी की अभिरक्षा मां से लेकर उन्हें सौंपने की गुहार लगाई थी। जाहिर है…

    Continue reading
    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *