बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहता है, वही विकास की नई ऊंचाइयों को छूता है।” उन्होंने समाजसेवी प्रवीण झा की रामलला यात्रा की सराहना करते हुए नई टीम को सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजजन उपस्थित रहे।

 प्रवीण झा बने अध्यक्ष, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

शपथ ग्रहण के दौरान अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष ए.के. कंठ एवं राम प्रताप सिंह, सचिव सुधीर झा, सह सचिव रौशन सिंह, कार्यालय सचिव रामसखा चौधरी, संगठन सचिव दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष धनंजय झा सहित पूरी कार्यकारिणी ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं सेवा का संकल्प लिया।

 “पाटलिपुत्र किसी एक समाज का नहीं, सभी समाजों का मंच” – प्रवीण झा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने अपने संबोधन की शुरुआत “जय श्रीराम” के उद्घोष से करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र मंच की 26 वर्षों की यात्रा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समर्पण की मिसाल है।

उन्होंने कहा, “छठ महापर्व केवल बिहार या उत्तर प्रदेश का पर्व नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ने वाला उत्सव है। पाटलिपुत्र मंच सभी समाजों का साझा मंच है और आने वाले वर्षों में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा।”

अमर अग्रवाल बोले – छोटे टेंट से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने मंच की संघर्ष यात्रा को याद करते हुए कहा कि एक छोटे से टेंट से शुरू हुई पहल आज राष्ट्रीय पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि छठ घाट और छठ महापर्व की चर्चा अब देशभर में होती है, जो मंच के कार्यकर्ताओं और समाजजनों की वर्षों की मेहनत का परिणाम है।

 सांस्कृतिक एकता का बना प्रतीक

समारोह में विभिन्न समाजों, वर्गों और आयु वर्ग के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को पारिवारिक एवं सामाजिक एकता का स्वरूप प्रदान किया।

वक्ताओं ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन केवल परंपराओं को जीवित नहीं रखते, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने का भी कार्य करते हैं।

 छठ घाट को मिलेगा नया स्वरूप

नई कार्यकारिणी ने छठ घाट परिसर को और अधिक विकसित, आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। मंच पदाधिकारियों ने कहा कि यह स्थल अब केवल छठ महापर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वर्षभर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

26 वर्षों की विरासत, नई ऊर्जा के साथ नई शुरुआत

करीब 26 वर्षों से पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से शहर की पहचान बना हुआ है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन अब नई ऊर्जा, नए विचार और बड़े संकल्पों के साथ आगे बढ़ने जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह के सुअवसर पर समाज के गणेश गिरी, अशोक झा, बीबी तिवारी, राघव झा, नागेंद्र सिंह, विजय ओझा, नारायण ठाकुर, अभय नारायण राय, दयानंद पासवान, कन्हैया चौधरी,एसके सिंह, अरुण सिंह,सुनील सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, पंकज सिंह, जितेंद्र ठाकुर, जेपी सिंह, कुमुद रंजन सिंह,सपना सराफ,विनोद सिन्हा, सतीश सिंह, शशि मिश्रा, रविंद्र कुशवाहा, मुखदेव यादव, अरविंद सिंह, आरेन सिंह, राम गोस्वामी, निर्भय चौधरी, शिवप्रसाद आगरे, दिलीप श्रीवास, राज किशोर श्रीवास, कमलेश सिंह, रुपेश कुशवाह, श्रवण शर्मा, विनय सिंह, अवधेश गिरी, अनिल सिंह, पवन सिंह, शंकर कुंवर, हेमंत झा,विकास सिंह, पप्पू सिंह,रामदेव यादव, मिथिलेश ठाकुर, राहुल शर्मा,सन्नी गिरी, अनमोल झा, आशीष चौधरी, केशव झा, कुंदन ठाकुर, अंकित झा, प्रिंस झा, प्रदीप झा, शुभम झा, आनंद झा, विद्यानंद झा, जगदानंद झा, अछ झा, अभिषेक ठाकुर, आदित्य ठाकुर, कौशल किशोर झा, अभिलाष झा उपस्थित रहें.

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *