बिलासपुर : अरपा मैया की गोद में श्रमदान… एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट पर जुटे हजारों श्रद्धालु

रविवार से खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

बिलासपुर। सूर्य उपासना का महापर्व छठ अपने पूरे तेज और पवित्र आस्था के साथ संस्कारधानी बिलासपुर में प्रारंभ हो चुका है। शनिवार को अरपा माता की महाआरती के बाद रविवार सुबह तोरवा स्थित एशिया के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट पर श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों का जज़्बा देखने लायक रहा। सुबह 7 बजे से प्रवीण झा के नेतृत्व में घाट की सफाई और श्रमदान अभियान शुरू हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

करीब 7.5 एकड़ में फैला यह भव्य घाट हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं की आस्था को अपने आंचल में समेटता है। आज समिति के सदस्यों ने घाट परिसर ही नहीं, बल्कि नदी के जल में भी उतरकर सफाई की। हर एक हाथ आस्था की झाड़ू बनकर घाट की पवित्रता निखारता रहा। इस दौरान प्रवीण झा, डॉ. धर्मेंद्र दास, अभय नारायण राय, सुधीर झा, बीएन ओझा सहित समिति के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने सभी स्वयंसेवकों को साधुवाद दिया।

रजत जयंती वर्ष में होगा भव्य आयोजन
इस वर्ष तोरवा छठ घाट पर आयोजित छठ महोत्सव अपना 25वां वर्ष में प्रवेश कर रहा है। रजत जयंती पर्व को और विशेष बनाने समिति ने विस्तृत प्रबंध किए हैं। प्रवीण झा ने बताया कि महाआरती में लगभग 5000 श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं मुख्य दिनों में 60 हजार से अधिक भक्तों के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु 500 से अधिक पुलिसकर्मी और वॉलंटियर तैनात रहेंगे।

खरना आज, शुरू होगा निर्जला व्रत

नहाय-खाय के साथ शनिवार को छठ पर्व आरंभ हुआ। आज खरना के पवित्र अनुष्ठान के तहत व्रती मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी के जलावन से गुड़ की खीर, रोटी और अरवा चावल का प्रसाद बनाएंगे। सूर्य देव को अर्पित कर इसे ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का कठोर निर्जला व्रत प्रारंभ हो जाएगा।

छठ पर्व: सबसे कठोर नियमों वाला व्रत

खरना के बाद व्रती शरीर, मन और विचार की पवित्रता का व्रत साधते हैं। प्रसाद को पड़ोसियों और परिजनों में बांटना शुभ माना जाता है। इसके बाद ही निर्जला व्रत आरंभ होता है जो सोमवार के अर्घ्य तक चलता है। इस पर्व को संतान सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदायक माना गया है।

बाजारों में उमड़ी छठ की रौनक

समिति सदस्य रौशन सिंह के अनुसार शहर के बुधवारी, शनिचरी, बृहस्पति, मंगला, सरकंडा, राजकिशोर नगर और तिफरा बाजारों में खरीदारी को लेेकर भक्तों की भारी भीड़ है। सोमवार शाम श्रद्धालु तोरवा छठ घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और मंगलवार सुबह उगते सूर्य की आराधना के साथ पर्व का समापन होगा।

श्रमदान करने प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
प्रवीण झा, विजय ओझा, अभय नारायण राय, धर्मेंद्र दास, राम प्रताप सिंह, सुधीर झा, रौशन सिंह, दिलीप चौधरी, पंकज सिंह, लव ओझा, धनंजय झा, ए के कंठ, राम सखा चौधरी, हरिशंकर कुशवाहा, चंद्र किशोर प्रसाद, मुन्ना सिंह, रिंकू दुबे, प्रशांत सिंह, राजीव गिरी, धीरज झा, अशोक झा, शौलेंद्र सिंह, निर्भय चौधरी, रवींद्र कुशवाहा, हेमंत झा, अमरनाथ तिवारी, विनोद सिंहा, बसंत ओझा, संतोष राय, सन्नी गिरी, कुबेर डँसेना, अमन कुमार, सुभाष यादव, रविरंजन ओझा, अरुण सिंह, विद्यानंद दुबे, लालू ओझा, विनोद पांडे, श्याम बाबू, अभिषेक ओझा, संतोष ओझा, आशुतोष पांडे सहित दर्जनों श्रद्धालु।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    15 सितम्बर को डॉ. विनय कुमार पाठक होंगे ‘साहित्य-महोदधि सम्मान’ से अलंकृत; मिलेगी 10 हजार की सम्मान राशि

    बिलासपुर: विकास संस्कृति साहित्य अकादमी, विधाननगर बिलासपुर द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय अधिवेशन एवं विकास संस्कृति महोत्सव-2026’ में देश के प्रख्यात साहित्यकार शब्दर्षि डॉ. विनय कुमार पाठक को प्रतिष्ठित “अभियन्ता सूर्यभान सिंह नामित साहित्य-महोदधि सम्मान” से विभूषित किया जाएगा। अकादमी द्वारा यह भव्य आयोजन 15 सितम्बर 2026 को भारत रत्न सर डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया की 166वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक मंच पर श्रीयुत् श्रीकान्त सिंह के सौजन्य से डॉ. पाठक को सम्मान-पत्र के साथ 10,000 रुपये (दश सहस्र रुपये) की…

    Continue reading
    सोमा देवांगन की गिरफ्तारी पर भड़का पत्रकार महासंघ, पुलिस-प्रशासन को दो टूक चेतावनी—‘लड़ाई अब सड़क से सदन तक जाएगी’

    एसपी-आईजी से मिला प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़  प्रखर पत्रकार महासंघ का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री-गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; निष्पक्ष जांच और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग बिलासपुर। स्वतंत्र पत्रकार सोमा देवांगन की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने मोर्चा खोलते हुए पुलिस-प्रशासन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया। महासंघ के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक से मुलाकात कर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *