बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति), बिलासपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 3 मई 2026 (रविवार) को शासकीय जे.पी. वर्मा महाविद्यालय, जरहाभाठा, बिलासपुर में सायं 6:00 बजे भव्य वार्षिकोत्सव, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस गरिमामयी आयोजन में नृत्य, कला, संगीत, साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को अकादमी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विद्वानों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
मुख्य अतिथि
न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्र भूषण वाजपेयी
अध्यक्षता
डॉ. विनय कुमार पाठक
(पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार)
विशिष्ट अतिथि
- डॉ. श्याम लाल निराला (प्राचार्य, जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर)
- धर्म भूषण डॉ. पं. श्रीधर गोरहा (समाजसेवी)
- शिव प्रताप साव (समाजसेवी)
- विष्णु कुमार तिवारी (वरिष्ठ साहित्यकार)
- संतुराम सोनकर (संस्थापक, सोनकर कॉलेज, मुंगेली)
इस अवसर पर साहित्यकारों, लेखकों, शोधार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यह जानकारी प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति), बिलासपुर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में दी।















