रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम

रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है।

यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन सीसीआरटी (Cultural Resources and Training Centre) द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से हुआ, जिसमें 10 से 14 वर्ष के टॉप टैलेंटेड बच्चों को चुना जाता है।

 9 साल की सुनहरी तालीम, गुरु का सानिध्य

अब मिष्ठी को अगले 9 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक गुरु शरद वैष्णव के मार्गदर्शन में रायगढ़ घराने की बारीकियों—बोल, बंदिश और परंपराओं की गहन ट्रेनिंग मिलेगी।
यानी 20 साल की उम्र तक मिष्ठी एक पूर्ण प्रशिक्षित कथक कलाकार के रूप में तैयार होंगी।

 विरासत में मिला कथक, खून में बसा हुनर

मिष्ठी कोई साधारण प्रतिभा नहीं… वो रायगढ़ कथक घराने के स्तंभ स्वर्गीय पं. फिरतु महाराज की चौथी पीढ़ी हैं।
दादा स्व. पं. राममूर्ति वैष्णव और बड़े पिता गुरु शरद वैष्णव जैसे दिग्गजों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मिष्ठी आज खुद इतिहास रच रही हैं।

परिवार में पं. सुनील वैष्णव और वासंती वैष्णव जैसे नाम भी लगातार उनका मार्गदर्शन करते रहे हैं।

 देशभर में जलवा, गोल्ड मेडल की झड़ी

मिष्ठी पहले ही कई बड़े मंचों पर अपनी कला का लोहा मनवा चुकी हैं।
 बिलासपुर, रायपुर, भिलाई, पुरी, भोपाल, जबलपुर से लेकर दार्जिलिंग तक — हर जगह उन्होंने शानदार प्रस्तुति देकर राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीते हैं।

 मिष्ठी बोलीं — “गुरु का साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत”

मिष्ठी कहती हैं कि
“मेरे गुरु द्वारा सही मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैंने सोचा भी नहीं था कि पहले प्रयास में यह मुकाम मिल जाएगा।”

 सरकार से बड़ी मांग

इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद भी मिष्ठी ने एक अहम मुद्दा उठाया है—
-छत्तीसगढ़ के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जाए
ताकि और भी प्रतिभाशाली बच्चों को यह अवसर मिल सके।

 रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

गौर करने वाली बात ये है कि पिछले 10 वर्षों में श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय से 8 छात्र इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए चयनित हो चुके हैं — जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है और रायगढ़ को राष्ट्रीय नक्शे पर लगातार चमका रहा है।

रायगढ़ की ये नन्ही सितारा अब सिर्फ शहर नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी चमक बिखेरने को तैयार है।

मिष्ठी वैष्णव ने साबित कर दिया — अगर जुनून और सही गुरु मिल जाए, तो उम्र सिर्फ एक नंबर रह जाती है! 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *