बिलासपुर: कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध रेत का जखीरा पकड़ाया

खनिज चोर पर शिकंजा कसता जा रहा, बिलासपुर में लगातार कार्रवाई

अवैध रेत कारोबार पर नकेल: बिलासपुर के कई इलाकों में एकसाथ कार्रवाई

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमले ने दो दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध रेत एवं कई वाहनों को जप्त किया है।

3 फरवरी को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा ग्राम सेंदरी एवं निरतु क्षेत्र में अवैध रूप से भंडारित की गई लगभग 37 ट्रिप ट्रैक्टर-ट्रॉली खनिज रेत को जब्त कर अभिरक्षा में लिया गया।

वहीं, 4 फरवरी को ग्राम कुकुरदीकला, करही कच्छार, बेलगहना एवं दर्रीघाट क्षेत्र में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान करही कच्छार क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 02 हाइवा एवं 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन जब्त किए गए।

बेलगहना क्षेत्र से अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया, जिसे पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा में सौंपा गया है। इसी क्रम में कुकुरदीकला क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है।


वहीं, दर्रीघाट क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 01 हाइवा वाहन को जप्त कर लावर जांच चौकी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

  • Related Posts

    डीएनए बनेगा न्याय का हथियार: बिलासपुर रेंज में बड़ा कदम

     डीएनए की ताकत बनाम जांच की कमजोर कड़ी सबूत थे… फिर भी छूट गए आरोपी! अब बदलेगी जांच की तस्वीर” डीएनए बनेगा न्याय का हथियार: बिलासपुर रेंज में बड़ा कदम तकनीकी गलती से बच रहे थे अपराधी, अब पुलिस होगी अपग्रेड अब नहीं बचेंगे अपराधी: फॉरेंसिक ट्रेनिंग से बदलेगा जांच का खेल बिलासपुर रेंज में आयोजित यह कार्यशाला सिर्फ एक औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुलिस विवेचना की सबसे कमजोर कड़ी को मजबूत करने की गंभीर पहल है। आज के दौर में अपराध की जांच केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के साइन बोर्ड कबाड़ में—जिंदा संसाधन, मरी हुई जवाबदेही

    बिलासपुर को “स्मार्ट सिटी” बनाने का सपना कागज़ पर नहीं, सड़कों पर दिखना चाहिए। लेकिन नगर निगम के जोन कार्यालय क्रमांक 5 परिसर की तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती हैं—पब्लिक की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड, कबाड़ के पास पड़े हुए। यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है— ये बोर्ड टूटे-फूटे या बेकार नहीं हैं। वे अच्छी स्थिति में, पढ़ने योग्य और तुरंत उपयोग के काबिल हैं। यहीं से सवाल और तीखा हो जाता है— जब संसाधन जिंदा हैं, तो व्यवस्था क्यों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *