बिलासपुर में आत्मबोध और सुरों का महासंगम: दिनभर ‘जीवन विद्या वर्कशॉप’, शाम को एवरग्रीन गायन संध्या

ज्ञान से चेतना तक, संवाद से संगीत तक—एक दिन, एक मंच

बिलासपुर। क्या हम सच में जानते हैं कि हमें जीवन में चाहिए क्या—या अब तक सिर्फ़ मानते चले आए हैं?
शिक्षा, पद, पैसा और सुविधाएँ बढ़ने के बावजूद मनुष्य भीतर से अशांत क्यों है? परिवार क्यों टूट रहे हैं, और रिश्तों में खालीपन क्यों बढ़ता जा रहा है?

इन ज्वलंत सवालों पर ठहरकर सोचने और समाधान खोजने का सुनहरा अवसर रविवार, 01 फरवरी 2026 को बिलासपुरवासियों को मिलने जा रहा है, जब शहर साक्षी बनेगा ज्ञान और संस्कृति के भव्य संगम का।

उपदेश नहीं, दोतरफा संवाद—यही है ‘जीवन विद्या’

सुबह से शाम तक आयोजित एक दिवसीय “जीवन विद्या वर्कशॉप” में जीवन से जुड़े Fundamental Questions पर कोरे प्रवचन नहीं, बल्कि जीवंत संवाद के माध्यम से सार्थक और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए जाएंगे।

यह वर्कशॉप मध्यस्थ दर्शन सह अस्तित्ववाद (Co-Existential Education) पर आधारित है, जो मानव चेतना विकास, मूल्य शिक्षा और परिवार-मूलक स्वराज्य व्यवस्था की वैज्ञानिक व शोधपरक समझ प्रदान करती है।

वर्कशॉप में उठेंगे जीवन के मूल सवाल—

  • क्या शिक्षा केवल कमाई का साधन है या निरंतर प्रसन्नता भी सिखा सकती है?
  • Good Parenting क्या है और कैसे संभव है?
  • क्या जीवन संघर्ष ही है, या सुख-समृद्धि के साथ जीने की विधि भी है?
  • सुविधाओं के बावजूद भीतर का खालीपन क्यों?
  • विवाह करें या न करें—और क्यों?
  • समर्पण के बाद भी रिश्तों में तनाव क्यों?
  • शिकायत-मुक्त परिवार और स्वस्थ धरती कैसे संभव है?
  • मानव जीवन का वास्तविक लक्ष्य क्या है?

प्रबोधक

 अजय दायमा भैया 
(मानव चेतना विकास केन्द्र – MCVK, इंदौर, म.प्र.)
जो देशभर में चेतना-आधारित शिक्षा और पारिवारिक समरसता के लिए जाना-पहचाना नाम हैं।

कार्यक्रम विवरण

  • दिनांक: रविवार, 01 फरवरी 2026
  • समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
  • स्थान: स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम,
    कम्पनी गार्डन के पास, बिलासपुर (छ.ग.)

✅ रजिस्ट्रेशन एवं वर्कशॉप पूर्णतः निःशुल्क
🍽️ प्रतिभागियों हेतु नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था

📝 रजिस्ट्रेशन हेतु भरा हुआ फॉर्म 25 जनवरी 2026 तक
📲 व्हाट्सएप 7011736722 पर भेजना अनिवार्य
☎️ जानकारी: 9406037627, 9300914500

शाम को सुरों का उत्सव—एवरग्रीन गायन संध्या

इसी दिन शाम 7 बजे से,
छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कला संगम समिति के बैनर तले
“एवरग्रीन गायन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन होगा।
सदाबहार गीतों की मधुर प्रस्तुतियाँ श्रोताओं को भावनात्मक, सांस्कृतिक और आत्मिक आनंद से सराबोर करेंगी।

जीवन विद्या परिवार, बिलासपुर की अपील—

परिवार सहित इस दुर्लभ आयोजन का हिस्सा बनें—
जहाँ दिन में जीवन के सवालों के जवाब मिलेंगे
और शाम को सुरों की सौगात।

जिंदगी को समझने का अवसर और संस्कृति का उत्सव—एक ही दिन, एक ही मंच पर।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *