मुंगेली में इतिहास रचने जा रही 19वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी, देशभर के विद्वानों का होगा महासंगम

 

मुंगेली। सोनकर कॉलेज, मुंगेली में 17 एवं 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने जा रही 19वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी मुंगेली जिले के शैक्षणिक, सामाजिक और बौद्धिक इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन बनने जा रही है। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ 17 जनवरी 2026 को होगा।

संगोष्ठी का आयोजन  डॉ. व्ही. के. सारस्वत, कुलपति – पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के मुख्य आतिथ्य में तथा डॉ. विनय कुमार पाठक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष – अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद एवं कुलपति – थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) की अध्यक्षता में संपन्न होगा।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेई (पूर्व न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय),
 मदन मोहन अग्रवाल (राष्ट्रीय महामंत्री, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद),
 संतुलाल सोनकर (संस्थापक, सोनकर कॉलेज एवं समाजसेवी) तथा
 शिव आशीष सोनकर (डायरेक्टर, सोनकर कॉलेज, मुंगेली) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का विस्तृत कार्यक्रम

राष्ट्रीय संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. गजेंद्र तिवारी ने बताया कि—

  • प्रातः 9:30 से 11:00 बजे – पंजीयन
  • पूर्वाह्न 11:00 से 12:30 बजे – उद्घाटन समारोह एवं तकनीकी सत्र का शुभारंभ
  • 12:30 से 2:00 बजे – प्रथम तकनीकी सत्र
    • अध्यक्षता: डॉ. सुरेश माहेश्वरी (अमलनेर, महाराष्ट्र)
    • विशेष उपस्थिति: डॉ. रामशंकर भारती (झांसी), डॉ. अनीता सिंह, डॉ. विनोद कुमार वर्मा (बिलासपुर)
  • दोपहर 2:00 से 3:00 बजे – भोजन अवकाश
  • 3:00 से 5:00 बजे – द्वितीय तकनीकी सत्र (विकलांग विमर्श)
    • अध्यक्ष मंडल: डॉ. रामगोपाल सिंह (अहमदाबाद), डॉ. मीना सोनी (झारसुगुड़ा, ओडिशा), डॉ. पायल लिल्हारे (निवाड़ी, मध्यप्रदेश)
  • 5:00 से 6:00 बजे – राष्ट्रीय विकलांग पारक कवि सम्मेलन
  • 6:00 से 7:30 बजे – सांस्कृतिक संध्या (सोनकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति)

18 जनवरी को समापन

द्वितीय दिवस – रविवार, 18 जनवरी 2026 को—

  • प्रातः 10:00 से 1:00 बजे – तृतीय तकनीकी सत्र
    • अध्यक्ष मंडल: डॉ. मीनकेतन प्रधान (रायगढ़), डॉ. श्रीधर गौरहा (बिलासपुर), लिप्सा पटेल (सुंदरगढ़, ओडिशा)
  • 1:00 से 2:00 बजे – भोजन अवकाश
  • 2:30 से 4:30 बजे – समापन समारोह

शोध आलेख व पुस्तक विमोचन

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से आए शोधार्थी एवं शिक्षाविद विकलांग विमर्श विषय पर अपने शोध आलेखों का वाचन करेंगे। साथ ही इस अवसर पर डॉ. अनीता सिंह एवं अनुपमां दास द्वारा लिखित पुस्तक “विकलांग विमर्श की कहानी  – भाग दो” का भव्य विमोचन भी किया जाएगा।

देशभर के विद्वानों की होगी उपस्थिति

कार्यक्रम में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी, शिक्षाविद, शोधकर्ता, प्राचार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

मुंगेली के लिए गौरव का क्षण

यह आयोजन मुंगेली क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से शोधार्थी, प्राध्यापक एवं शिक्षाविद भाग ले रहे हैं। यह संगोष्ठी न केवल शैक्षणिक विमर्श को नई दिशा देगी, बल्कि मुंगेली को राष्ट्रीय बौद्धिक मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *