बिलासपुर में शर्मनाक घटना: सिम्स की इंटर्न छात्रा से मारपीट, टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप

बिलासपुर। सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में इंटर्नशिप कर रही एक छात्रा के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता के अनुसार, सिम्स में पदस्थ मनीष नाम के एक टेक्नीशियन ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इस गंभीर मामले की जानकारी खुद पीड़िता ने मीडिया को दी है।

घटना के बाद सिम्स परिसर में हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहे हैं कि शिक्षण संस्थान और अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं कितनी मजबूत हैं?
पीड़िता मानसिक रूप से आहत बताई जा रही है, वहीं छात्र संगठनों और महिला संगठनों में भारी आक्रोश है।

सूत्रों के अनुसार, मामले को दबाने की कोशिश भी की जा रही है, लेकिन पीड़िता के सामने आने के बाद मामला सार्वजनिक हो गया है। अब मांग उठ रही है कि आरोपी टेक्नीशियन के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज हो और उसे निलंबित किया जाए।

सवाल यह भी है कि क्या सिम्स प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा या फिर मामला फाइलों में दबा दिया जाएगा?

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *