बिलासपुर: तालाबों का संरक्षण और स्कूलों में युक्तियुक्तकरण पर रोक की मांग, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। तालाब हमारी धरोहर हैं और स्कूल शिक्षा से सीधे जुड़ी युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया आमजन के भविष्य पर असर डाल रही है—इन्हीं मुद्दों को लेकर रविवार को शिवसेना पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान शिवसेना के जिला अध्यक्ष नवीन यादव और महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेवती यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे और जनहित से जुड़ी मांगें रखीं।

शिवसेना ने शिक्षा विभाग द्वारा चल रही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों पर असर पड़ेगा। नवीन यादव ने बताया कि कम दर्ज संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने से न केवल स्कूल बंद होंगे, बल्कि शिक्षक और प्रधान पाठक भी मर्ज किए जाएंगे। इससे आने वाली शिक्षक भर्तियों में कटौती होगी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी घटेंगे।

उन्होंने यह भी चेताया कि यदि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और संख्या में कमी आती है तो अभिभावक मजबूरन अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजेंगे, जिससे शिक्षा पर खर्च बढ़ेगा और निजी स्कूल संचालकों का वर्चस्व और मजबूत होगा।

तालाबों को बचाने के लिए विशेष पैकेज की मांग

महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेवती यादव ने तालाब संरक्षण पर चिंता जताते हुए कहा कि बिलासपुर शहर में अधिकांश बोरवेल सूखते जा रहे हैं और भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि खुटाघाट से आने वाले पानी की एक लाइन तालाबों से जोड़ी जाए, जिससे उन्हें भरा जा सके। इसके अलावा, घरों से निकलने वाले पानी को तीन स्तर पर फिल्टर कर तालाब और नदियों में छोड़ा जाए।

रेवती यादव ने बताया कि वर्तमान में तालाबों के संरक्षण के लिए जो राशि मिलती है, वह अपर्याप्त है। उन्होंने मांग की कि जोरा पारा जैसे बड़े तालाबों के लिए कम से कम 2 करोड़ रुपये और छोटे-मंझोले तालाबों के लिए 75 लाख से 1 करोड़ रुपये की राशि विशेष पैकेज के तहत स्वीकृत की जाए। बिलासपुर में लगभग 80 से 100 तालाब हैं, जिनके समुचित संरक्षण के लिए 50 से 60 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई है।

ज्ञापन सौंपने वालों में ये रहे शामिल

ज्ञापन देने वालों में नवीन यादव, रेवती यादव, नगर उप प्रमुख कमलेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नीलमणि कौशिक, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्यामू विश्वकर्मा, तखतपुर विधानसभा प्रमुख कुलदीप सोनवानी, परमेश्वर खरे और शुभम गुप्ता सहित अन्य शिवसैनिक शामिल रहे।

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *