बिलासपुर: रेवती यादव को शिवसेना ने बनाया महापौर प्रत्याशी, बी फार्म जारी

बिलासपुर: बिलासपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए शिवसेना ने ओबीसी वर्ग की महिला नेता रेवती यादव को अपना प्रत्याशी घोषित करते हुए बी फार्म जारी किया है। इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय परिहार ने जनता से अपील की कि वे रेवती यादव को महापौर पद के लिए चुनें और “सुघ्घर बिलासपुर, अपन बिलासपुर” के सपने को साकार करें।

धनंजय परिहार ने कहा कि शिवसेना की ओर से रेवती यादव को महापौर प्रत्याशी के रूप में पेश करना बिलासपुर के विकास और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप है। उन्होंने कहा, “रेवती यादव ओबीसी वर्ग की सबसे सशक्त महिला चेहरा हैं। उनके नेतृत्व में बिलासपुर नगर निगम जनता की मूलभूत समस्याओं जैसे बिजली, पानी और टैक्स में राहत देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके साथ ही, बिलासपुर को बी-श्रेणी का दर्जा दिलाने और प्रदेश का नंबर 1 नगर पालिका बनाने की दिशा में कार्य करेगा।”

महासचिव सुनील झा ने रेवती यादव को आशीर्वाद देते हुए उनकी जीत की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिवसेना का यह कदम महिला सशक्तिकरण और ओबीसी वर्ग के हितों की रक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस दौरान, जिला अध्यक्ष नवीन यादव ने बी फार्म प्राप्त करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव में पूरे उत्साह और मेहनत से पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें। शिवसेना के नगर उप प्रमुख कमलेश गुप्ता ने भी अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए जनता से अपील की कि वे इस चुनाव में रेवती यादव का समर्थन करें।

रेवती यादव की उम्मीदवारी से नगर निगम चुनाव में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। शिवसेना ने भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर के विकास को नई गति मिलेगी और शहर प्रदेश में एक आदर्श नगर पालिका के रूप में स्थापित होगा।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *