बिलासपुर: प्रवीण यादव और रवि रोशन की घातक गेंदबाजी से बिलासपुर फाइनल में, भिलाई स्टील प्लांट को 6 विकेट से हराया

मेंस सीनियर एलिट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलिट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह सेमीफाइनल मुकाबला रायपुर के आरडीसीए मैदान में खेला गया, जहां बिलासपुर के कप्तान मयंक यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बीएसपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 139 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान संगीत सोनी ने 28 गेंदों में 41 रनों की तेज़ पारी खेली, वहीं वैभव साहू ने 28 और प्रथम जाचक ने 22 रन बनाए।

बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी में प्रवीण कुमार यादव ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3.5 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए। रवि रोशन सिंह ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट मात्र 12 रन देकर लिए, जबकि मोहित रावत को 2 सफलताएं मिलीं।

140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलासपुर की शुरुआत कुछ धीमी रही और टीम ने 53 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद पवन परनाते और मोहम्मद इरफान ने चौथे विकेट के लिए 59 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पवन परनाते ने नाबाद 41 रन (39 गेंद) बनाए, जबकि इरफान ने 33 और अभिजीत ताह ने 25 रनों का योगदान दिया।

बीएसपी की ओर से ऐश्वर्य मार्य ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए और देव आदित्य सिंह को एक विकेट मिला।

इस तरह बिलासपुर ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करते हुए मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया और फाइनल में जगह बना ली।

फाइनल मुकाबला 7 मई को रायपुर के आरडीसीए मैदान में खेला जाएगा, जिसमें बिलासपुर का सामना भिलाई से होगा।

इस मुकाबले में नितिन कठवार और उदित बक्शी मैदानी अंपायर रहे, जबकि थर्ड अंपायर की भूमिका में ऋषभ सोनी मौजूद थे। स्कोरिंग का कार्य मनोज तिवारी और महेंद्र साहू ने संभाला और मैच के ऑब्जर्वर नवीन श्रीवास्तव थे। बिलासपुर टीम के कोच शैलेश सैमुएल हैं।

यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दी गई।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *