CG: अभिजीत की विस्फोटक शतकीय पारी, बिलासपुर ने महासमुंद को 152 रनों से हराया

CG: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 2025 का आगाज हो चुका है। 1 मई से ग्रुप बी के मुकाबलों की शुरुआत हुई, जिसमें पहला मैच बिलासपुर और महासमुंद के बीच रायपुर के आरडीसीए मैदान में खेला गया।

बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज अभिजीत ताह ने ताबड़तोड़ अंदाज में सिर्फ 46 गेंदों पर 10 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 106 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली। उनके साथ मोहम्मद इरफान ने भी शानदार 66 रनों का योगदान दिया।

महासमुंद की ओर से गेंदबाजी करते हुए हामिद राजा, सुधांशु वर्मा और आयुष द्विवेदी ने एक-एक विकेट चटकाए।

226 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महासमुंद की टीम बिलासपुर की धारदार गेंदबाजी के सामने महज 14 ओवरों में 73 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से केवल तुषार चंद्राकर ही संघर्ष करते नजर आए, जिन्होंने 36 रनों की पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

बिलासपुर के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रवीण कुमार यादव ने तीन विकेट, स्नेहिल चड्ढा और मयंक यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस शानदार जीत के साथ बिलासपुर ने महासमुंद को 152 रनों के विशाल अंतर से हराकर चार अंक प्राप्त किए।

मैच के निर्णायक शैलेश उपाध्याय और जिगर बावरिया थे, जबकि थर्ड अंपायर की भूमिका नितिन कठवार ने निभाई। ऑनलाइन स्कोरिंग मनोज तिवारी और मैनुअल स्कोरिंग महेंद्र साहू ने की। मैच के ऑब्जर्वर नवीन श्रीवास्तव थे, जबकि बिलासपुर टीम के कोच शैलेश सैमुअल हैं।

बिलासपुर की टीम अब अपना अगला मुकाबला 2 मई को सुबह 7:45 बजे जांजगीर-चांपा के खिलाफ खेलेगी।

इस मुकाबले से जुड़ी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दी गई।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *