बिलासपुर: रामनवमी पर शिवसेना जिला इकाई द्वारा भव्य शोभा यात्रा और भजन संध्या का आयोजन, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा और मयंशी खण्डेलवाल देंगे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति

बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर शिवसेना जिला इकाई द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह आयोजन शहरवासियों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सौगात लेकर आएगा। शोभा यात्रा के उपरांत सुंदर कांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के गौरव, प्रदेश के एकमात्र ‘बाल कलाकार’ मास्टर तनिष्क वर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे। मास्टर तनिष्क को महाकुंभ मेला प्रयागराज में प्रस्तुति देने का गौरव प्राप्त हो चुका है। उन्हें ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा भी सम्मान प्राप्त हो चुका है।

उनके साथ मंच साझा करेंगी बिलासपुर की उभरती हुई 7 वर्षीय बाल गायिका मयांशी खंडेलवाल, जो अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। आपको बता दे कि पूर्व के प्रोग्रामों में मयंशी गजल और भजन की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं के मन मोह लिया था।

कार्यक्रम शाम 5 बजे से देवकीनंदन चौक, बिलासपुर में प्रारंभ होगा। प्रारंभ में सुंदर कांड पाठ होगा जिसे सत्संग भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद भजन संध्या की प्रस्तुति होगी, जिसमें भक्ति रस की अविरल धारा बहेगी।

यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, संगीत और संस्कृति का संगम लेकर आ रहा है। नगरवासियों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव 3 मई को, तैयारियां तेज

    बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी का वार्षिक उत्सव आगामी 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 29 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. चंद्रभूषण बाजपेयी के निवास 27 खोली में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनयकुमार पाठक, न्यायमूर्ति डॉ. सी.बी. बाजपेयी, डॉ. अर्चना मिश्रा, शिव प्रताप साव, डॉ. श्रीधर गोरहा, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, विष्णु कुमार तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार पंकज खंडेलवाल, डॉ. गजेन्द्र तिवारी…

    Continue reading
    श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू

    बेंगलुरु आश्रम में गूंजा छत्तीसगढ़ का सुर, बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा जादू बिलासपुर/बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपना परचम लहराया है। Art of Living International Ashram, बंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित भव्य आध्यात्मिक आयोजन में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की गरिमामयी उपस्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने अपने भजनों से लाखों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आश्रम का विशाल परिसर जहां तक नजर जाए, श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा हुआ था—और इसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *