बिलासपुर: आदिम जाति त्तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर से 16 अगस्त 2023 को जारी एक आदेश में 7 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई और उनका ट्रांसफर अन्य जिलों में किया गया। इसमें लेखा अधिकारी पवन शर्मा का ट्रांसफर GPM (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) किया गया था, लेकिन पवन शर्मा ने जॉइनिंग नहीं की और वे बिलासपुर में ही पदस्थ रहे।
जब यह जानकारी न्यूज़ हब इनसाइट को मिली, तो हमारी टीम ने उस समय सहायक आयुक्त रहे सीएल जायसवाल से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में आदिवासी विभाग के मंत्री ने पवन शर्मा को जीपीएम नहीं भेजने की मौखिक आदेश दिए थे।
इसके बाद, हमने विभाग के आयुक्त पदुम सिंह एल्मा से संपर्क किया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर सहायक आयुक्त को आदेश दिया कि पवन शर्मा को भारमुक्त करते हुए उन्हें GPM भेजा जाए।
अब, आदिवासी विभाग के इस आदेश के तहत पवन शर्मा को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए GPM भेजा जा रहा है।
देखें आदेश
2023 में निकला था आदेश
प्रकशित खबरें
सुर्खियों में पवन शर्मा
जीपीएम में ट्रांसफर होने के बावजूद भी बिलासपुर में जमे हुए हैं लेखा अधिकारी पवन शर्मा, बात पहुंची आयुक्त पदुम सिंह एल्मा तक















