बिलासपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं की भूमिका को किया गया सम्मानित

 

बिलासपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिवर्तन एक आशा की किरण द्वारा संस्थापिका प्रीति ठक्कर और किरण पाठक ने एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में भारत को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं की भूमिका को साकार करने का अवसर दिया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से महिलाओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विजेताओं की सूची:

  • प्रथम स्थान: इंदौर की शेफाली पाडोले ने येसु बाई और बिलासपुर की जयंती थवाईत ने झांसी की रानी की भूमिका साकार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • द्वितीय स्थान: पुणे की स्नेहल मोगरे ने जीजाबाई की और बिलासपुर की ममता अग्रवाल ने सावित्री बाई फूले की भूमिका निभाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • तृतीय स्थान: जांजगीर चापा से छाया डडसेना ने लता मंगेशकर की और दुर्ग की स्वाती माहेश्वरी ने सुषमा स्वराज की भूमिका साकार कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और भारतीय समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना था। विजेताओं को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में छाया ठकराल ने किरण बेदी, दिव्या कौशल ने पोपट रमाबाई आंबेडकर, खुशबू डागा ने झांसी की रानी, अभिलाषा झा ने अहिल्या बाई होलकर और आरती वाधवानी ने रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका साकार की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती हर्षा मीरानी और भाटापारा की कोमल शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस तरह के आयोजनों से महिला सशक्तिकरण को न केवल बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में महिलाओं के योगदान को भी उचित सम्मान प्राप्त होता है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: शशांक सिंह की तूफ़ानी पारी से बिलासपुर बुल्स ने प्लेऑफ़ में मारी बाज़ी, लीग टॉपर बनी टीम

    रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन 2 में बुधवार को खेले गए 13वें मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने राजनांदगांव पैंथर को 68 रनों के बड़े अंतर से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इंपैक्ट प्लेयर शशांक सिंह की आतिशी बल्लेबाजी बिलासपुर बुल्स की ओर से शशांक सिंह ने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान में उतरते हुए मात्र 36 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद…

    Continue reading
    बिलासपुर: कोटा और बिल्हा में आबकारी विभाग का शिकंजा, 72.5 लीटर शराब व 350 किलो लहान बरामद

    बिलासपुर। प्र. सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 और 12 जून को कोटा एवं बिल्हा वृत के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लहान जब्त की गई। 🔸 कोटा वृत की कार्रवाई कार्रवाई के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए— 1️⃣ आरोपी: वीरू धुरी पिता राकेश धुरी, उम्र 24 वर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *