बिलासपुर: भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या पर कांग्रेस नेता ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र.. कहा गंभीरता से जांच कर दोषियों पर हो उचित कार्यवाही..

बिलासपुर : बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरताल निवासी साकेत बिहारी कौशिक की दस दिन पूर्व दिनदहाड़े लगभग दोपहर चार बजे हत्या कर दी गई हत्या में उपयोग किया गए हथियार के साथ अपराधी को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। मृतक के परिजन और ग्रामवासियों का कहना हैं की दिनदहाड़े हत्या होने के बावजूद भी पुलिस इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं व तथ्यों पर गंभीरता से विचार करते हुए जांच नहीं कर रहीं हैं।

जिला पंचायत सभापति ने लिखा पुलिस अधीक्षक को पत्र..

इस विषय पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता और जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इस हत्याकांड की गंभीरता से जांच करने की बात कही है उन्होंने आगे बताया कि जब मृतक के परिजनों से भेंट हुई तब वह पुलिस कार्यवाही को लेकर बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थे और भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता की हत्या होने के बावजूद पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस विषय पर चुप्पी क्यों साथ रखी है यह समझ से परे हैं इसलिए इस मामले की गंभीरता से जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

भाई और पुत्र ने कहा हमें न्याय चहिए…

मृतक के छोटे भाई यज्ञेश कौशिक और मृतक के पुत्र हिमांशु कौशिक ने बताया की मृतक साकेत बिहारी कौशिक भाजपा नेता होने के साथ-साथ कृषक मित्र भी थे और उनकी पत्नी स्नेहलता कौशिक भारतीय जनता पार्टी बेलतरा मध्य मंडल में मंत्री हैं और उनकी हत्या को जिस तरह से जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा हैं वास्तव में ऐसा है नहीं क्योंकि यह मामला भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के दो घड़े से जुड़े होने के साथ ही पंचायती राज चुनाव के रंजिश से भी प्रेरित हो सकता है जबकि पुलिस ने इन पहलुओं पर विचार किया नहीं आज घटना के 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने हम से किसी भी प्रकार की कोई पूछताछ या जानकारी नहीं ली गई है।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *