बिलासपुर: प्रधान पाठक के साथ गाली गलौज करने वाला शिक्षक निलंबित

गायब रहकर उपस्थिति पंजी में दस्तखत करने बनाता था दबाव

तहसीलदार की रिपोर्ट पर संयुक्त संचालक ने किया निलंबित

बिलासपुर: प्रधान पाठक के साथ गाली-गलौज करने वाला शिक्षक एलबी को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक गायब रहकर उपस्थिति पंजी में दस्तखत करने दबाव बनाता था।तहसीलदार तखतपुर की रिपोर्ट पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने आज निलंबन आदेश जारी किया है। मामला तखतपुर ब्लॉक के मिडिल स्कूल निगारबंद का है। निलंबित किए गए शिक्षक का नाम है भोलादेव ध्रुव।

संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने 17 सितंबर को अवगत कराया कि तहसीलदार तखतपुर के द्वारा 13 सितंबर को शा.पू.मा.शाला निगारबंद वि.ख. तखतपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि  भोलादेव ध्रुव शिक्षक एल.बी.12 सितंबर से बिना सूचना के संस्था से अनुपस्थित है। संस्था के प्रधान पाठक ने तहसीलदार तखतपुर को जानकारी दी कि ध्रुव दो-तीन दिन में संस्था आते हैं और बेक डेट पर हस्ताक्षर कर देते हैं। प्रधान पाठक निगारबंद के मना करने, अवकाश दर्ज करने या प्रश्नवाचक चिन्ह लगाने पर  ध्रुव अभद्रतापूर्वक व्यवहार करते हैं।

 ध्रुव 18 जुलाई से 25 जुलाई तक विद्यालय में अनुपस्थित रहे। प्रधान पाठक के द्वारा अवकाश दर्ज किये जाने पर दिनांक 26 जुलाई को ध्रुव के द्वारा प्रधान पाठक के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की गई। ध्रुव पूर्व में भी दिनांक 24 जुलाई 2016 से 10 अगस्त 2016 तक विद्यालय में अनुपस्थित रहे हैं और इनका उक्त दिवसों का अवैतनिक भी किया गया है।  ध्रुव का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत होने के कारण गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम-9 के तहत  भोलादेव ध्रुव, शिक्षक एल.बी. शा.प्रा.शाला निगास्वंद वि.ख. तखतपुर जिला-विलासपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता हैं तथा इनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में ध्रुव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट

    सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…

    Continue reading
    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *