बिलासपुर: पुलिस के संरक्षण में देर रात तक खुले रहते हैं शहर के बार- शैलेश

अपराध मुक्त का दावा करने वाले अब मौन क्यों है- शैलेश

न्यायधानी को अपराधधानी बना दिया बीजेपी सरकार ने- पांडे 

बिलासपुर। शहर में हो रही लगातार चाकू बाजी की घटना को लेकर पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने भाजपा पर तंज कसा और कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है. बिलासपुर जिले में प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री का भी निवास है और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी यहीं रहते हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार केंद्र में भाजपा की सरकार फिर भी बिलासपुर शहर में अपराधिक घटनाएं कम नहीं हो रही है.  शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. बिलासपुर में मामूली कहां सुनी पर लोग एक दूसरे पर चाकू से हमला कर रहे हैं और लूटपाट की घटनाएं हो रही है. लूटपाट और अपहरण की घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. लोग घर में घुसकर हमला कर रहे हैं. पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम है. 

शैलेश पांडे ने कहा है कि अब तो शहर की बेटियां भी सुरक्षित नहीं है. भाजपा शासन काल में आधी रात को बार खुले रहते हैं.  बेटियां भी अब बाहर के बाहर युवकों के साथ झगड़ा करते दिखाई दे रहीं हैं और वीडियो वायरल हो रहे हैं.  बार में एक युवक की मौत के बाद पुलिस प्रशासन नहीं चेता और पुलिस के संरक्षण में देर रात तक शहर के बार खुले रहते हैं. यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए. भाजपा सरकार का इंटेलिजेंस भी फेल है. शहर में जहां लगातार अपराधी घटनाएं बढ़ रही हैं वहीं, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

शैलेश पांडे ने कहा कि अब तो प्रदेश में यह स्थिति बन गई है कि एक ही रात में कलेक्टर और एसपी का तबादला करना पड़ रहा है. पुलिस का सूचना तंत्र भी पूरी तरह फेल है. अपराध मुक्त शहर का दावा करने वाले अब मौन क्यों है?

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading
    ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ का भाटापारा में शक्ति प्रदर्शन, नई नियुक्तियों के साथ संगठन विस्तार का बिगुल

      पत्रकार एकजुट होंगे तो मजबूत होगी लोकतंत्र की आवाज : हरीश चौबे भाटापारा। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को नई धार देने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने रविवार को भाटापारा में संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विस्तार अभियान का आगाज़ किया। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *