बिलासपुर: मछली मारने पर 16 जून से दो माह के लिए लगा प्रतिबंध

बिलासपुर:  मछली पालन विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर 16 जून से दो माह के लिए मछली मारने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि और प्रजनन को दृष्टिगत रखते हुये उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम-1972 की धाराओं के तहत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को क्लोज सीजन के रूप में घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त नदियों-नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब जलाशय (बड़े या छोटे) जो निर्मित किये गये है में किये जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार का मत्स्याखेट दिनांक 16 जून से 15 अगस्त, 2024 तक पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम के नियम-3 (5) के अंतर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10,000/- रूपये का जुर्माना अथवा दोनो एक साथ होने का प्रावधान है। उक्त नियम केवल छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होगें।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading
    ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ का भाटापारा में शक्ति प्रदर्शन, नई नियुक्तियों के साथ संगठन विस्तार का बिगुल

      पत्रकार एकजुट होंगे तो मजबूत होगी लोकतंत्र की आवाज : हरीश चौबे भाटापारा। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को नई धार देने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने रविवार को भाटापारा में संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विस्तार अभियान का आगाज़ किया। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *