बिलासपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाओं सहित कुल 16 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: सरजू बगीचा मसानगंज निवासी सीता राम सोनी के बेटे चंदन कुमार को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार  

बिलासपुर: सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,  30 अप्रैल  को थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक अभय सिंह बैस को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्री साई विहार अपार्टमेंट अमेरी में रूबसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी एवं मधुमाला सिंह बर्मन नामक व्यक्तियों के द्वारा श्री साईं विहार अपार्टमेंट अमेरी स्थितं फ्लैट के रूम नंबर 1 एवं 3 को किराये में लेकर दीगर राज्य निवासी महिलाओं को लाकर अनैतिक देह व्यापार का व्यवसाय किया जा रहा है। सूचना पर मौके पर रेड किया गया तो मकान के अंदर कुछ लोग बैठे हुए मिले जिनसे पूछताछ करने पर वो ख़ुद को इस देह व्यापार का संचालक बताए, जिनमें जावेद उर्फ रुख़तार अहमद, नाज़ी अंसारी और महिलाएँ मधुबाला बरमन, रेखा कुर्र होना बताए । अंदर के कमरे खुलवाने पर पता चला कि वहां एक लड़का और लड़की संदिग्ध अवस्था में बिस्तर में पड़े हुए हैं। मौक़े पर तलाशी की कार्यवाही करने के पश्चात आरोपी रुखसार अहमद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दो अन्य ठिकानों पर देहव्यापार चलाया जाना बताया। तदोपरांत उन दोनों जगहों पर जिनमें से एक गोकुल धाम पार्क मे रुखसार अहमद का घर है तथा दूसरा आसमा सिटी फेस 2 में रहने वाली शांता गंधर्व का मकान को देहव्यापार के लिए उपयोग किया जाना बताया गया। उक्त दोनों जगहों पर पहुँच कर पुलिस टीम के द्वारा रेड की कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा गया, इनके पास से पृथक पृथक नगदी रकम कुल 65830 रूपये , मोबाइल फोन 26 नग, आपत्तिजनक वस्तु उपयोग किये हुये कंडोम व साबूत कंडोम, शराब की बोतले, एक सीटी 00 पुरानी मोटर सायकल, जमीन तथा बैंक के कागजात, 2 नग कोरा चेक बुक, बलेनो कार एवं स्वीफ्ट डीजायर कार को जब्त किया गया। इस प्रकार आरोपियों के द्वारा किराये के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार करना पाये जाने से मौके पर धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 956 के तहत देहाती नालसी पर अपराध पंजीबध्द कर थाना वापस आये देहाती नालसी पर से नंबरी अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इस कृत्य में संलिप्त दलालों, संचालको एवं ग्राहकों में कुल 05 महिलाओं एवं 11 पुरषों  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही 7 लड़कियों को दैहिक शोषण के व्यापार से मुक्त कराया गया है, इनमें से 4 लडकियाँ कोलकाता की रहने वाली है, उनको Rescue (बचाव) करके पुनर्वास हेतु कार्यवाही की जा रही है | प्रकरण में विवेचना जारी है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *