बिलासपुर: तेलीबांधा निवासी अमरजीत सलूजा को पुलिस ने ठगी के आरोप में किया गिरफ्तार

बिलासपुर: रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल को ग्राम कर्रा निवासी संदीप तिवारी ने थाना रतनपुर में उपस्थित  होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 17 अप्रैल को समय लगभग सुबह के 8-9 बजे के बीच में एक सफेद कलर के बलेनो कार को चलाते हुये उसकी दुकान के सामने एक व्यक्ति आया एवं अपना परिचय बताया कि उसकी व्यापार विहार बिलासपुर में दुकान है। उसने किराना सामान कम कीमत में देने का प्रलोभन दिया और एक फेस क्रीम प्रोडक्ट नेहा एण्ड लवली से जुड़ने व दुकान के सामने विज्ञापन बोर्ड, वाल पेंटिंग कराने व अन्य किराना सामान उपलब्ध कराने के नाम पर बातो ही बातो में उसको उलझाकर उससे अठारह हजार पांच सौ रूo को एडवांस के तौर पर माँग लिये। वह उससे जरूरत के समान की लिस्ट बनवाकर तथा उसको भरोसा दिलाने के लिए तीन पेटी सस्ती नेहा एंड लवली नाम की फेसक्रीम देकर और बाकी समान दो घंटा बाद लेकर आऊंगा बोलकर चला गया। रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के मोबाईल नं. व कार क्रमाँक के संबंध में जानकारी लेकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। आरोपी की पहचान तेलीबांधा रायपुर निवासी अमरजीत सलूजा के रूप में हुई।आरोपी को उसके निवास में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त घटना करना स्वीकार किया।  आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त बलेनो कार व ठगी किए पैसों में से बचत ₹7000 को जब्त कर थाना रतनपुर लाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। जाँच के दौरान आरोपी के विरूद्ध कई थानों में ठगी-धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपी द्वारा ऐसे कई और दुकान मालिकों को झाँसा देने की आशंका है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *