रायपुर: शदाणी दरबार में डॉ कमलेश गोगिया का सम्मान

रायपुर।  रायपुर के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और आध्यात्मिक शक्ति के केंद्र शदाणी दरबार में प्रथम सतगुरु परम पूज्य संत शदाराम साहिब के जन्मोत्सव के अवसर पर नवम पीठाधीश्वर संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने  मैट्स यूनिवर्सिटी के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला के सह प्राध्यापक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश गोगिया को उनके उत्कृष्ठ लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर  इस्कॉन  टेम्पल, वृंदावन के प्रसिद्ध गीता प्रवचक स्वामी सार्वभूमा महाराज ने भी सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में डॉ. कमलेश गोगिया ने एक ट्रांस के जीवन संघर्ष और उसकी आध्यात्मिक यात्रा पर केंद्रित पुस्तक आईएम रवीना लिखी है। इसके साथ ही डॉ. गोगिया के शोध पत्रों एवं शोध आलेखों का प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में होता है। डॉ. गोगिया ने संतों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया ।

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *