बिलासपुर: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का नवरात्रि पर विशेष संदेश

बिलासपुर: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने नवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं से जीवन को भक्ति और श्रद्धा के साथ संवारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवदुर्गा की आराधना ध्यान लगाकर करनी चाहिए और परिवार की खुशहाली के लिए जीवन शैली में परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए।

स्वामी जी ने द्वेष भावना को त्यागते हुए विधि विधान से देवी माता की आराधना करने पर जोर दिया, ताकि जीवन आनंदित हो सके। उन्होंने नवरात्रि में शुद्धता के भाव को महत्वपूर्ण बताया।

दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी को देखे जाने के संदर्भ में स्वामी निश्चलानंद जी ने बताया कि यह पक्षी भगवान शिव का प्रतीक है और इसका दर्शन शुभ माना जाता है। उन्होंने चिंता जताई कि नीलकंठ अब धीरे-धीरे शहर में कम दिखाई दे रहे हैं।

आज दीक्षा संस्कार और संगोष्ठी के अंतिम दिन, स्वामी निश्चलानंद जी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, प्रफुल्ल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

अशोक वाटिका में चरण पादुका पूजन एवं महा आरती के बाद स्वामी जी का भक्तों ने चरण वंदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शैलेश पांडे, टीकाराम साहू, संदीप पांडे और कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने आज दोपहर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से आगरा के लिए प्रस्थान किया। उन्हें विदाई देने के लिए उसलापुर स्टेशन पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

इस नवरात्रि, स्वामी जी के संदेश को अपनाते हुए हम सभी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं और भक्ति भाव से देवी माता की आराधना करें।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *