बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के महामूर्ख सम्मेलन में बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली को महामूर्खाधिराज, वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी को मूर्ख बादशाह और सुरेंद्र वर्मा को भोकवानंद की उपाधि मिली

बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन द्वारा  ईदगाह चौक स्थित डी .पी. चौबे ट्रस्ट भवन में 30 मार्च दिन शनिवार को महामूर्ख सम्मेलन- 2024 का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी  ने की जिन्हें मूर्ख बादशाह और सम्मेलन में  मुख्य अतिथि के रूप में  शामिल हुए बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली को महामूर्खाधिराज  से नवाजा गया. वहीं, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र वर्मा को भी भोकवानंद की उपाधि दी गई. सिंगर राजेश गुप्ता, विनोद तिवारी और संतोष मिश्रा के गीतों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया. वहीं, कवि एवं पत्रकार राजेंद्र कश्यप की हास्य कविता पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए. मंच का संचालन युवा पत्रकार अनुज श्रीवास्तव ने किया.  
अतिथियों का स्वागत आलू भिन्डी से बनी मालाओं से किया गया और उन्हें दी गई उपाधि का ताज भी पहनाया गया.  
अतिथियों ने न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के इस आयोजन के लिए डायरेक्टर पंकज खंडेलवाल की सराहना की, कहा- डायरेक्टर के द्वारा इस तरह के कार्यक्रम कराते रहने से पत्रकारों और अच्छी प्रतिभाओं को अपने टैलेंट प्रस्तुत करने का  राष्ट्रीय स्तर का मंच मिलता है.

सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार तपन गोस्वामी, उमाकांत मिश्रा, प्रकाश अग्रवाल, विनय मिश्रा, कृपा शंकर शर्मा, राजेंद्र कश्यप, राजेन्द्र सक्सेना, उमा साहू, सुधीर तिवारी, डब्बू ठाकुर, गुड्डा सदाफले, भूषण श्रीवास, संतोष मिश्रा,तरुण मिश्रा, भूपेन्द्र पांडे, सतीश बाटवे, कमल दुसेजा सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *