लोकसभा के लिए भाजपा क्लस्टर प्रभारियों का दिल्ली में हुआ प्रशिक्षण

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्लस्टर प्रभारियों को दिए जीत के टिप्स

छग -विगत दिवस पूर्व नई दिल्ली में हुई भाजपा के क्लस्टर प्रभारियों  की बैठक में छत्तीसगढ़ की तरफ से कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल , अजय चंद्राकर और राजेश मूणत शामिल हुए। दिल्ली प्रवास से वापस लौटे अमर अग्रवाल ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में लोकसभा के कलस्टर प्रभारियों की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष एवं अन्य पदाधिकारियो का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।

अमर अग्रवाल ने बताया क्लस्टर प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया क्लस्टर प्रभारी के प्रशिक्षण में गृह मंत्री  अमित शाह  एवं राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्राप्त प्रदेश के अनुसार समस्त अनुषांगिक संगठनों का सहयोग लेते हुए अतिशीघ्र छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रणनीति बनाकर भूमिकाएं बूथ स्तर तक तय कर दी जाएगी। संगठन के विस्तार की दृष्टि से दूसरे राजनीतिक दलों से आने वालों को भी पार्टी में पूरा महत्व दिया जाएगा। लोकसभा के चुनावी समर में राजीनीतिक के अलावा समाज के विभिन्न वर्गों में सक्रिय लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए मिशन मोड़ में कमरबद्ध प्रयास करने होंगे ताकि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटो पर जीत की सौगात बीजेपी मिल सके। मालूम हो छत्तीसगढ़ में महासमुंद, कांकेर और बस्तर लोकसभा के लिए अजय चंद्राकर रायपुर ,दुर्ग राजनांदगांव, जांजगीर- चाम्पा के लिए राजेश मूणत को क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है। अमर अग्रवाल बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़,सरगुजा लोकसभा के लिए क्लस्टर प्रभारी बनाए गये है।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *