रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 18-19 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बिलासपुर-रायपुर रूट पर सफर से पहले जरूर देखें सूची

बिलासपुर, 14 जुलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते 18 और 19 जुलाई 2026 को बिलासपुर-रायपुर तथा कोरबा-रायपुर रेलखंड पर चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

  • 19 जुलाई: 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
  • 19 जुलाई: 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
  • 19 जुलाई: 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
  • 18 एवं 19 जुलाई: 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
  • 18 एवं 19 जुलाई: 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
  • 18 एवं 19 जुलाई: 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
  • 18 जुलाई: 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू
  • 19 जुलाई: 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू

इन ट्रेनों का संचालन आंशिक रहेगा

  • 18 एवं 19 जुलाई: 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से ही रवाना होगी। गोंदिया से बिलासपुर तक का सफर रद्द रहेगा।
  • 18 एवं 19 जुलाई: 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया तक का संचालन रद्द रहेगा।

रेलवे के अनुसार यह कार्य तीसरी लाइन और आधुनिक ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली को शुरू करने के लिए किया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम हो सकेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेट अवश्य जांच लें।

  • Related Posts

    “नीट पर सवाल उठाने वालों को पहले अपना राजनीतिक इतिहास देखना चाहिए” — इमरान प्रतापगढ़ी पर सुशांत शुक्ला का पलटवार

    अतीक के महिमामंडन का जवाब दें प्रतापगढ़ी, फिर नैतिकता की बात करें” : सुशांत शुक्ला बिलासपुर। नीट परीक्षा मामले को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों का बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लिया गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो। पूरे मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी है। कांग्रेस पर…

    Continue reading
    75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

    बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *