बिलासपुर:आज रात 9 बजे के आसपास तेज आंधी-तूफान के साथ कुछ मिनट के लिए बारिश हुई. इस तेज आंधी-तूफान और बारिश ने बिलासपुर के विभिन्न इलाकों में भी कहर बरपाया. कई इलाकों में तेज आंधी की वजह से कई पेड़ गिर गये. वहीं, नेहरू नगर के स्मार्ट रोड में नर्मदा नगर के गेट में भी पेड़ गिर गया है. जिसकी वजह से रास्ता बंद हो गया है। इस कारण कॉलोनी वाले दूसरे रास्ते से कॉलोनी में एंट्री कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक गेट पर ही पड़ा रहा पेड़. हालांकि अभी तक किसी प्रकार की कोई हताहत की खबर नहीं है.
अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट
सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…







