बिलासपुर: ट्रेनों के थमे पहिए जब पटरी पर आए तो उसी अंदाज में राजनीति भी गरमाने लगी, कांग्रेस का दावा- केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हमने उठाई थी आवाज, रेल रोको आंदोलन के दौरान हमने खाई लाठी और कोर्ट में आज भी चल रहा है मुकदमा

बिलासपुर: जिले के ग्रामीण अंचलों खासकर कोटा विधानसभा क्षेत्र के उन ग्रामीणों के लिए जिनकी लाइफ लाइन रेलवे है, सोमवार से राहत महसूस कर रहे हैं। बीते चार साल से पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के थमे पहिए,एक बार फिर पटरी पर चल पड़ा है। दिवाली से पहले इसे रेलवे प्रशासन का ग्रामीणों को उपहार के रूप में देखा जा रहा है। सुगम यातायात के साथ ही आजीविका की संभावना भी उस रूप में बढ़ी है। पैसेंजर ट्रेनों के पटरी पर आते ही राजनीति भी सरगर्म होने लगी है। श्रेय की राजनीति शुरू हो गई है। सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री ने बंद ट्रेनों के परिचालन प्रारंभ करने आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और ग्रामीणों को केंद्र सरकार की ओर से दिवाली से पहले उपहार दिया। बस फिर क्या था। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की राजनीति भी इसी अंदाज में गरमा गई। जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि कांग्रेसजनों ने रेल रोकी,जीआरपी और आरपीएफ की हमने लाठी खाई, रेलवे कोर्ट में मुकदमा हम लड़ रहे हैं। श्रेय किसी दूसरे के द्वारा लुटाया जा रहा है।

कोरोना संक्रमणकाल के दौरान से छोटे-छोटे स्टेशनों में पैसेंजर के ठहराव को बंद कर दिया गया था। पैसेंजर की जगह एक्सप्रेस गाड़ियों का किराया वूसला जा रहा था। छोटे स्टेशनों में स्टापेज बंद करने के अलावा पैसेंजर जैसे ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए बंद किए जाने के कारण ग्रामीणों की ना केवल आजीविका पर असर पड़ा साथ ही आवागमन के साधन भी सीमित हो गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर समूचे प्रदेश में ट्रेनों को चाले करने और पूर्व की तरह स्टापेज की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने रेल रोका आंदोलन किया था जिसकी शुरुआत प्रदेश में सबसे पहले कोटा में सुबह ५ बजे हुई थी , बड़े पैमाने पर कांग्रेसजनों की गिरफ्तारी भी हुई थी। रेलवे कोर्ट में आज भी मुकदमा चल रहा है।

0 जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले चला था आंदेालन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में जिले में इसे लेकर बड़ा आंदोलन चलाया गया था।
छोटे स्टेशनों के ट्रेनों के स्टेपज चालू करने और बंद ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रेलवे प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया था। भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव के निवास का घेराव के अलावा तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों को काला झंडे दिखाकर रेलवे बोर्ड की चेयरमैन का बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ही घेराव किया गया था। रेलवे स्टेशनों में प्रभावी ढंग से धरना प्रदर्शन आंदोलन भी लगातार किया गया था। कोटा रेलवे स्टेशन में सुबह ५ बजे ही रेल रोको आंदोलन के तहत ट्रेन को रोक दिया गया था ,बंद ट्रेनों के स्टापेज प्रारंभ होने के साथ ही इसे लेकर एक बार फिर श्रेय की राजनीति शुरू हो गई है।

0 इंटरनेट मीडिया में जमकर हो रहा प्रसारित- बिलासपुर में जो कुछ भी मिला सिर्फ़ संघर्ष से ही मिला

इंटरनेट मीडिया में इसे लेकर जमकर बातें हो रही है। कांग्रेस की ओर से इसे प्रसारित किया जा रहा है। कांग्रेस लोगों को बता रही है कि यह सब कांग्रेस के आंदोलन का ही सुफल परिणाम है जो आज ग्रामीणों को यह सुविधा फिर से मुहैया कराई जा रही है। वैसे भी बिलासपुर आंदोलनों का शहर रहा है बिलासपुर में बिना संघर्ष के कुछ नहीं मिला है

0 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने इंटरनेट मीडिया में कुछ इस तरह किया पोस्ट

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म में कुछ इस तरह का पोस्ट किया है- कांग्रेस पार्टी सहित संघर्षशील जन मानस द्वारा किए गए आंदोलन का ही सुखद परिणाम है कि चार साल बाद सही, रेलवे प्रशासन ने छोटे स्टेशनों में यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रारंभ किया है। रेलवे सुविधाओं को लेकर केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन के खिलाफ़ किए गये आन्दोलन में संघर्षरत समस्त साथियों का दिल से आभार। “कोटा नागरिक संघर्ष समिति के साथियों का भी विशेष आभार किया गया !

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *