सर्वसम्मति की मुहर: अब नरेंद्र चंद्राकर संभालेंगे चंदनाहू कुर्मी समाज बिलासपुर राज की कमान

बिलासपुर। चंदनाहू कुर्मी समाज, बिलासपुर राज के वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव में समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए  नरेंद्र चंद्राकर को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष निर्वाचित किया। चुनाव के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद नरेंद्र चंद्राकर ने समाज को नई दिशा देने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में शिक्षा का विस्तार, युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करना, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना होगी। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास की नई कार्ययोजना पर काम करने का भरोसा दिलाया।

चुनाव के दौरान उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि नरेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में चंदनाहू कुर्मी समाज बिलासपुर राज संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और नए नेतृत्व के साथ यह ताकत और मजबूत होगी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज के सभी सदस्यों के सहयोग और सुझावों के साथ पारदर्शी एवं सक्रिय कार्यशैली अपनाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

समाज के वार्षिक अधिवेशन में हुए इस सर्वसम्मत चुनाव को संगठन में एकता और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है, जिससे आगामी वर्षों में सामाजिक, शैक्षणिक और युवा विकास से जुड़े कार्यक्रमों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    बिलासपुर: सरकारी क्वार्टर में लटका मिला निगम इंजीनियर का शव, मौत के कारणों की जांच जारी

    बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ इंजीनियर अमर सिंह चौहान बुधवार सुबह विहार स्थित नगर निगम कॉलोनी के सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, अमर चौहान तीन महीने पहले जगदलपुर से बिलासपुर स्थानांतरित होकर आए थे और सरकारी क्वार्टर में अकेले रह रहे थे। हाल ही में उनका पुनः जगदलपुर तबादला हुआ था। सहकर्मियों…

    Continue reading
    रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 18-19 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बिलासपुर-रायपुर रूट पर सफर से पहले जरूर देखें सूची

    बिलासपुर, 14 जुलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते 18 और 19 जुलाई 2026 को बिलासपुर-रायपुर तथा कोरबा-रायपुर रेलखंड पर चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *