बिलासपुर: रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर दक्षिण मंडल द्वारा भव्य आयोजन, पार्षदों व कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
बिलासपुर। रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर दक्षिण मंडल द्वारा लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल की नवीन कार्यकारिणी और पार्षदों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के महापुरुषों और वीरांगनाओं की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। रानी अहिल्याबाई होलकर एक धर्मपरायण, न्यायप्रिय और प्रजावत्सला शासिका थीं, जिन्होंने विशेष रूप से…









