सत्ता परिवर्तन के बाद बदली दृष्टि: अब उद्योगपति दिखने लगे ‘पानी लूटने वाले’ – विजय केशरवानी का बदला रुख

बिलासपुर |  गर्मी के बढ़ते प्रकोप और भूजल स्तर में तेज गिरावट के बीच जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)अध्यक्ष विजय केशरवानी  ने कोलवाशरी, स्टील और पावर प्लांट्स में पानी के अत्यधिक दोहन को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस ने इस पानी संकट को गंभीर मानते हुए, उद्योगों में हो रहे जलदुरुपयोग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीण इलाकों में बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग ज्ञापन में बताया गया कि जिले के तखतपुर, बिल्हा, बेलतरा और मस्तूरी ब्लॉक में नल-जल योजनाएं ठप…

Continue reading
बिलासपुर: महर्षि विद्या मंदिर की हृषिका श्रीवास्तव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सभी विषयों में पाया A1 ग्रेड

बिलासपुर: महर्षि विद्या मंदिर, मंगल, बिलासपुर की होनहार छात्रा हृषिका श्रीवास्तव ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार सफलता अर्जित की है। हृषिका ने सभी मुख्य विषयों में A1 ग्रेड हासिल करते हुए विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया है। हृषिका ने अर्थशास्त्र में 99 अंक, उद्यमिता में 98 अंक, व्यवसाय अध्ययन में 96, अंग्रेज़ी में 95 और लेखाशास्त्र में 93 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त विषय योग में भी उन्होंने 97 अंक अर्जित किए हैं। उनकी माता श्रीमती अंशु श्रीवास्तव…

Continue reading
CG में तहसीलदारों का प्रमोशन: बने डिप्टी कलेक्टर, मिली नई जिम्मेदारियाँ – जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग, देखिए लिस्ट

CG: राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ में कार्यरत कई तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर (उप कलेक्टर) के पद पर पदोन्नत किया है। प्रमोशन सूची जारी होने के बाद इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियाँ भी सौंप दी गई हैं। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत तहसीलदारों को प्रशासनिक अनुभव, सेवा अवधि और वर्तमान तैनाती को ध्यान में रखते हुए नई पोस्टिंग दी गई है। 

Continue reading
बिलासपुर: देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाएं पकड़ी गईं

  बिलासपुर: ‘रक्षा टीम’ ने आज शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर देह व्यापार में संलिप्त तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा है। डीएसपी अनिता प्रभा मिंज और निरीक्षक भारती मरकाम के नेतृत्व में कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस, और नेहरू चौक क्षेत्र में लगातार गश्त की गई। इस दौरान तीन महिलाओं की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं, जिनकी पहचान निम्नानुसार हुई: भावना सूर्यवंशी, पत्नी ओम प्रकाश सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकंडा। मंजू तिवारी, पत्नी राम तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी थाना के सामने,…

Continue reading
बिलासपुर: क्या रेत माफियाओं पर प्रशासनिक सख्ती टिकाऊ होगी?

बिलासपुर में नए कलेक्टर संजय अग्रवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद पहले बोदरी तहसील के पिरैया और नगाड़ाडीह गांवों में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की गई और उसके बाद आज तखतपुर तहसील के ग्राम मोढ़े में की गई, यह कार्रवाई एक स्वागतयोग्य कदम है। अवैध खनन लंबे समय से न केवल पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की साख को भी चुनौती दे रहा है। इन कार्रवाइयों में  555 ट्रैक्टर रेत जब्त होना अपने आप में बताता है कि…

Continue reading
बिलासपुर: ठेला वालों में मचा हड़कंप

बिलासपुर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। अब यदि किसी ने सड़क, फूटपाथ या नाले के ऊपर ठेला लगाया तो उसका ठेला जब्त कर लिया जाएगा और उसे वापस नहीं किया जाएगा, साथ ही अलग से जुर्माना भी लगेगा। यह चेतावनी नगर निगम ने आज शहर के ठेला मालिकों को स्पष्ट रूप से दे दी है। आज सुबह विकास भवन में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में पहली बार ठेला मालिकों…

Continue reading
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाड़ियों का जलवा, व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में 1 रजत व 4 कांस्य पदक जीते

बोधगया:बिहार के बोधगया में 4 से 15 मई 2025 तक आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के पुरुष एवं महिला मलखंब खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत प्रतियोगिता में 1 रजत व 4 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ के राकेश कुमार वढ़दा ने पोल मलखंब में 8.60 अंक, हेंगिंग में 8.45 अंक और रोप में 8.45 अंक अर्जित कर 1 रजत व 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन ने व्यक्तिगत चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़…

Continue reading
बिलासपुर: जय वंदे मातरम् संगठन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जताई खुशी, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

बिलासपुर। भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जय वंदे मातरम् संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए भव्य आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। संगठन का कहना है कि यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब है। जय वंदे मातरम् संगठन के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया और सैकड़ों आतंकियों को मार…

Continue reading
बिलासपुर: शराब और ज़हर से हुई मृत्यु को बताया साँप काटने का मामला, परिजनों ने मुआवजा के लिए रचा षड्यंत्र

बिलासपुर: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें मृतक शिवकुमार घृतलहरे (उम्र 36 वर्ष, निवासी पोड़ी, थाना बिल्हा) की मौत के कारणों को लेकर परिजनों द्वारा झूठी जानकारी देकर मुआवजा प्राप्त करने का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, शिवकुमार को 12 नवम्बर को अचानक तबीयत बिगड़ने, उल्टी होने और मुंह से झाग निकलने के कारण परिजनों द्वारा पहले बिल्हा सीएचसी और बाद में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है…

Continue reading