बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्ग-विशाखापट्टनम के बीच दौड़ेगी, देखें स्टॉपेज, टाइमिंग और पूरा शेड्यूल
बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर को रायपुर (दुर्ग)-विशाखापट्टनम वंदे भारत उदघाटन स्पेशल एक्सप्रेस को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे । गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी । 16 सितंबर को यह ट्रेन उदद्घाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएगी । 20 सितंबर से ट्रेन नं. 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी ।…









