बिलासपुर: माननीय पर विश्वास करें या बिलासपुर के कोतवाल पर, अपराधों के आँकड़ो से भ्रम पैदा हुआ? – शैलेश

बिलासपुर:  सरकार के ज़िम्मेदार माननीय ग्रह मंत्री जो कि उप मुख्यमंत्री भी है, जिन्होंने विधानसभा में एक विधायक के बिलासपुर के अपराधों से संबंधित प्रश्न का उत्तर दिया और बताया कि बीजेपी की सरकार में तीस जून तक कुल 7056 अपराध हो चुके है और आज बिलासपुर के कोतवाल यानि पुलिस अधीक्षक का आँकड़ा जो कि मुख्यमंत्री को वाहवाही लेने के लिए कलेक्टर्स और एसपी कांफ्रेंस में बताया गया है, वो केवल 5538 अपराध का बताया गया है जबकि गृह मंत्री का आँकड़ा केवल तीस जून तक का ही है। उक्त बातें कहते हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कही।

शैलेश पांडे का कहना है कि सवाल ये है कि जब तीस जून तक का अपराध सात हज़ार पार का है तो क्या इन ढाई महीनों में कोई अपराध नहीं हुआ या अपराध कम कैसे हो गये थोड़ा अविष्सनीय जैसा लग रहा है।और कुल अपराधों के आँकड़ों में हेराफेरी किया गया है। बल्कि मारपीट के आँकड़े ग्रह मंत्री के बताते है कि तीस जून तक 1743 है और बिलासपुर पुलिस के केवल 28 बताते हैं,ये बड़ा फर्क दिखाया गया है।

 शैलेश ने मीडिया से कहा कि मंत्री ने तीस जून तक बलात्कार के आँकड़े 129 बताते हैं और बिलासपुर पुलिस के केवल 134 बता रहे हैं। यानि पिछले ढाई महीनों में ये आँकड़ा केवल पाँच का बढ़ा है जो विश्वास को कमजोर करता है। यही नहीं गृह मंत्री का हत्या का आँकड़ा तीस जून तक 28 बताता है और बिलासपुर पुलिस का भी 28 बताता है यानि पिछले ढाई महीनों में ज़िले में कोई हत्या नहीं हुई है, जो थोड़ा अविश्वनीय जैसा लग रहा है।

पांडे ने कहा कि कुल मिलाकर समझ के परे है कि भ्रामक जानकारी बिलासपुर पुलिस ने दिया है या मंत्री जी ने ? लगातार हत्या और चाकूबाजी से बिलासपुर रोज़ लाल हो रहा है और बिलासपुर में एक डर का माहौल बना हुआ है और यही नहीं बिलासपुर में दुष्कर्म की घटनाएँ भी बढ़ी है, लेकिन आँकड़ों में अंतर क्यों है, ये सवाल बड़ा है ? लगातार बिलासपुर में अपराध बढ़ रहे है यहाँ के विधायक चुनाव के समय बिलासपुर की जनता से झूठ बोले थे कि मैं यदि विधायक बन गया तो पंद्रह दिनों में बिलासपुर को अपराध मुक्त कर दूँगा, लेकिन बिलासपुर आज उनके कार्यकाल में प्रदेश की अपराधों की राजधानी बन गया है और उनको नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा देना चाहिए।

 पूर्व विधायक पांडे ने कहा कि बिलासपुर पुलिस प्रयास जरुर कर रही है इससे इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन ये काफ़ी नहीं है, पुलिस जनता की रक्षक है और बिलासपुर में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *