दीपावली मिलन में सजेगा सम्मान का महाकुंभ, सांसद विजय बघेल होंगे मुख्य अतिथि; प्रदेशभर के पत्रकारों, साहित्यकारों, कवियों और कलाकारों का होगा सम्मान
बेमेतरा। दीपावली की खुशियों के बीच पत्रकारिता, साहित्य, कला और शिक्षा की प्रतिभाओं के सम्मान का भव्य मंच सजने जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की जिला इकाई बेमेतरा के तत्वावधान में 16 नवंबर 2026, सोमवार को दीपावली मिलन समारोह एवं प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग रोड स्थित टाउन हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित इस गरिमामय समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सांसद विजय…
















