मधुगुंजन श्रृंगार 2024: द्वितीय दिवस पर सांस्कृतिक रंगों की अनोखी छटा

रायगढ़। मधुगुंजन श्रृंगार 2024 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ ओडिसी नृत्यांगना श्रीमती पूर्णा श्री रावत, शरद वैष्णव (संचालक, वैष्णव संगीत महाविद्यालय), एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार स्वाइन की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. गुंजन तिवारी और होरील गौर (इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़) शामिल थे।

कार्यक्रम के प्रथम खंड में देश के विभिन्न हिस्सों के प्रतिभागियों ने कला और संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, चांपा, कोरबा, उड़ीसा (झारसुगुड़ा), हैदराबाद और केरल से आए प्रतिभागियों ने कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, सेमी-क्लासिकल नृत्य, तबला वादन, शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, लोक नृत्य और गिटार वादन में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं। लगभग 250 प्रतिभागियों ने एकल, युगल, त्रयी और समूह के रूप में 100 से अधिक प्रस्तुतियों से मंच को सुशोभित किया।

द्वितीय खंड में नृत्य उत्सव ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथक नृत्य में दिशा सिंह, लावण्या देशमुख, प्राप्ति व्यास और सौम्या नामदेव ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। भरतनाट्यम में अनोखी चंदेल और “नृत्य नाद” समूह ने अपनी प्रस्तुतियों से वाहवाही बटोरी। अलका कुर्रे एवं उनके समूह की कथक प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण रही।

तृतीय खंड में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, आयकर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अनुभा गोयल और विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम सोलंकी की उपस्थिति रही। आयोजन समिति के सम्मानित सदस्यों और निर्णायकों ने भी इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

मधुगुंजन श्रृंगार 2024 का यह सांस्कृतिक पर्व न केवल प्रतिभागियों के लिए एक अद्भुत मंच सिद्ध हुआ, बल्कि कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम भी बना।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *