बिलासपुर: निगम के निकम्में अधिकारियों के कारण ही सैय्यद रज्जाक की बढ़ी हिम्मत, कराया अवैध भवन निर्माण

बिलासपुर: केन्द्रीय जेल बिलासपुर के खण्ड सी बाहरी दीवार के पीछे रोटरी क्लब मार्ग राजेन्द्र नगर बिलासपुर में लगभग 15 मीटर पर पांच मंजिला भवन का निर्माण भवन मालिक सैय्यद रज्जाक द्वारा बिना अनुमति के कर लिया गया था। उक्त निर्मित मकान अधिक ऊँचा होने के कारण जेल की सुरक्षा और गोपनीयता पर बाधा उत्पन्न हो रही थी। जिस हेतु केन्द्रीय जेल अधीक्षक ने जेल की गोपनीयता व सुरक्षा की हवाला देते हुए आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को पत्र प्रेषित किया गया था।

गौरतलब है कि भवन मालिक सैय्यद रज्जाक द्वारा उक्त भवन को बिना भवन अनुज्ञा के निर्मित किया गया था तथा उक्त भवन के नियमितिकरण हेतु नगर पालिक निगम बिलासपुर को आवेदन दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने भवन शाखा से जानकारी प्राप्त कर संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर को जेल अधीक्षक से प्राप्त पत्र के साथ संलग्न कर पत्र प्रेषित किया गया।

नगर निगम आयुक्त द्वारा भेजे पत्र पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए भवन मालिक सैय्यद रज्जाक के नियमितिकरण आवेदन को छ.ग. अनधिकृत विकास के नियमितिकरण के बारे में 21 फरवरी को नियमितिकरण समिति में लिये गये निर्णय अनुसार आवेदन में अन्तर्विष्ट जानकारी छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम, 2002, संशोधन 2022 की धारा 7 के उपबंधों के अधीन नियमितिकरण की शर्तो के अनुसार नहीं है एवं छ.ग. भूमि विकास नियम 1984 के नियम 62 के अनुसार भवन निर्मित नहीं होने तथा निर्मित भवन लोक हित में नहीं होने से तथा जेल की सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने की संभावना के कारण नियमितिकरण समिति द्वारा भवन मालिक सैय्यद रज्जाक के नियमितिकरण आवेदन को नामंजूर कर दिया गया। आवेदक भवन मालिक सैय्यद रज्जाक को इसकी सूचना दे दी गई है।

नियमितिकरण समिति द्वारा भवन मालिक  सैय्यद रज्जाक का नियमितिकरण आवेदन नामंजूर किये जाने पर नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा भवन मालिक  सैय्यद रज्जाक को नोटिस देकर 3 दिवस के भीतर केन्द्रीय जेल के चारदीवारी से 2 मीटर नीचे तक स्वयं हटाने हेतु नोटिस जारी किया गया है तथा समयावधि में भवन निर्धारित ऊँचाई तक नहीं हटाने पर नगर पालिक निगम बिलासपुर के प्रावधानों के तहत् कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *