बिलासपुर: स्मार्ट सिटी एमडी/ निगम कमिश्नर अमित कुमार की चुप्पी में पार्षद भरत कशयप का अवैध निर्माण बेखौफ जारी

दिव्यांगों के हक पर रसूख भारी! कांग्रेस नेता भरत कश्यप पर फुटपाथ कब्जे और अवैध निर्माण का आरोप

दिव्यांग फ्रेंडली फुटपाथ पर कब्जा करने वाले कांग्रेस नेता भरत कश्यप का भाजपा राज में भी जलवा — बिना अनुमति के कर रहे दुकान/गैरेज निर्माण

बिलासपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना, जो शहर को आधुनिक और समावेशी बनाने के लिए शुरू की गई थी, आज खुद सवालों के घेरे में है। वार्ड क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे फुटपाथ को नियम विरुद्ध अपने अनुकूल बनवाने का गंभीर आरोप पार्षद एवं कांग्रेस नेता भरत कश्यप पर लगा है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब स्मार्ट सिटी के जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी और कथित संरक्षण में होने की बात सामने आ रही है।

स्थानीय नागरिकों और विभागीय सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा बनाया गया दिव्यांग फुटपाथ में मानकों की अनदेखी कर उसे निजी सुविधा अनुसार मोड़ा-तोड़ा गया, जिससे दिव्यांगों के लिए बना उद्देश्य ही निष्प्रभावी हो गया।

 MD को शिकायत, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं

इस पूरे मामले की लिखित शिकायत स्मार्ट सिटी के MD अमित कुमार से की गई, लेकिन अब तक न निरीक्षण, न नोटिस, न कोई दंडात्मक कार्रवाई सामने आई है।

प्रश्न यह उठता है कि—
क्या एक निर्वाचित प्रतिनिधि के आगे स्मार्ट सिटी/निगम प्रबंधन असहाय है?
-या फिर जानबूझकर आंखें मूंदी जा रही हैं?

अब बिना अनुमति निर्माण का आरोप

विभागीय सूत्रों का दावा है कि कार्रवाई न होने से पार्षद का हौसला और बढ़ गया है। वर्तमान में वे बिना किसी वैधानिक अनुमति के एक दुकान/गैरेज का निर्माण “डंके की चोट पर” करवा रहे हैं।

यदि यह सही है, तो यह नगर निगम अधिनियम, स्मार्ट सिटी गाइडलाइन और भवन निर्माण नियमों का सीधा उल्लंघन है।

 सबसे बड़ा सवाल – MD/निगम कमिश्नर अमित कुमार की भूमिका

जब शिकायत मिलने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया, तो स्मार्ट सिटी के MD अमित कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
क्या

  • अधिकारियों को मौखिक निर्देश दिए गए?
  • क्या किसी फाइल को दबाया गया?
  • या फिर प्रभावशाली नेता के सामने सिस्टम मौन है?

 जनहित में जांच की मांग

शहर के जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि—

  • पूरे फुटपाथ निर्माण की तकनीकी व प्रशासनिक जांच हो
  • बिना अनुमति निर्माण पर तत्काल रोक लगे
  • जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि पर कानूनी कार्रवाई की जाए

स्मार्ट सिटी जनता के टैक्स से बनती है, किसी की निजी जागीर नहीं।

अब देखना यह है कि MD अमित कुमार इस खबर के बाद भी चुप रहते हैं या कानून के अनुसार कार्रवाई कर पारदर्शिता साबित करते हैं।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *