बिलासपुर: जूनियर महिला डॉक्टर से यौन उत्पीड़न के आरोपी डॉ पंकज की अग्रिम जमानत खारिज

बिलासपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय ने सिम्स मेडिकल कॉलेज की जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोपी डॉ पंकज की अग्रिम जमानत आवेदन को खारिज कर दिया है।

मामला सिम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ पंकज का है, जिन्होंने महिला डॉक्टर को परीक्षा में कम अंक देने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न किया था। पीड़िता ने पहले सिम्स की विशाखा कमेटी में शिकायत की थी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, आरोपित की हरकतें बढ़ने पर पीड़िता ने सीएम से शिकायत की, जिसके बाद प्रशासन ने दिखावे की कार्रवाई की। जब इसके बावजूद आरोपित के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने डॉ पंकज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया, और आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत आवेदन दाखिल किया। हालांकि, पीड़िता ने जमानत दिए जाने पर विरोध किया था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दी।

यह कार्रवाई आरोपित के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने का संदेश देती है, और यह भी दर्शाता है कि यौन उत्पीड़न के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *