बिलासपुर : मोपका-चिल्हाटी-लगरा की जमीनों का फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश मिश्रा और हैरी जोसफ ने बिलासपुर पुलिस को दो साल तक छकाया
बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक की टीम ने एक गंभीर फर्जी भूमि पंजीकरण मामले में दो आरोपियों, सुरेश मिश्रा (58 वर्ष) और हैरी जोसेफ (47 वर्ष), को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने ग्राम मोपका, चिल्हाटी, लगरा की भूमि को फर्जी तरीके से अपने नाम पर पंजीकरण करवा लिया। समाजसेवी एवं लायर प्रकाश सिंह द्वारा दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि खसरा नम्बर 1859/1 की 1.03 एकड़ भूमि के संबंध में…









