बिलासपुर: प्रभारी मंत्री अरुण साव के क्षेत्र में डीईओ टीआर साहू की मनमानी चरम पर… RTI आवेदक शिक्षा विभाग के चक्कर काटने के लिए मजबूर…

फाइल फोटो

विवादित एवं लापरवाह अधिकारी टीआर साहू जैसे अधिकारियों के कारण सरकार की छवि होती है धूमिल

बिलासपुर: सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत जानकारी मांगने वाले आवेदक को बार-बार विभाग का चक्कर लगाने के बावजूद जानकारी नहीं मिल पा रही है। जनसूचना अधिकारी की लापरवाही के चलते आवेदक को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है.

आवेदक के अनुसार, वो खेल मामले में क्रय की गई सामग्री एवं अपनाई गई प्रक्रिया के संबंध में आवेदन लगाया था इसपर डीईओ आफिस ने शुल्क पटाकर जानकारी लेने के संबंध में आवेदक को लेटर भेजा, जब आवेदक शुल्क पटाने कार्यालय पहुँचा तो डीईओ साहू ने यह कहकर लौटा दिया कि सूचना अधिकार खण्ड कि महिला कर्मचारी छुट्टी में है जब आवेदक फिर से 22 एवं 23 तारीख को कार्यालय गया तो डीईओ ने खण्ड बाबू की व्यवस्था नहीं होने का रोना रोकर आवेदक को चलता कर दिया.

आप समझ सकते हैं कि अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण आवेदकों का समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आवेदक ने कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मांगी थीं, जो सार्वजनिक हित से जुड़ी हैं।

आवेदक का कहना है कि विभाग के अधिकारी उसे जानकारी देने से बच रहे हैं और बार-बार आवेदन करने के बावजूद उसे ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। यह स्थिति आरटीआई अधिनियम के मूल उद्देश्य के विपरीत है, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है।

इस संदर्भ में एक जाने माने सूचना अधिकार के अधिवक्ता प्रकाश सिंह का कहना है कि ऐसे मामलों में आवेदक को संबंधित उच्च अधिकारियों और सूचना आयोग से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “यह जनता का अधिकार है कि वह समय पर और सटीक जानकारी प्राप्त कर सके। अगर किसी अधिकारी द्वारा इसमें लापरवाही की जा रही है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।”

प्रकाश सिंह ने बताया कि अगर किसी जनसूचना अधिकारी द्वारा आवेदक को जानकारी के लिए बहाने बनाकर कार्यालय का चक्कर कटवाया जाता है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी पर आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है।

इस मामले को लेकर आवेदक ने उच्च अधिकारियों और सूचना आयोग में शिकायत दर्ज करने की बात कही है, जिससे आने वाले समय में और भी विभागीय कर्मचारियों पर इस प्रकार की लापरवाही न हो।

अंतिम समाचार अपडेट तक इस मामले पर विभाग की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *