बिलासपुर: माता-पिता रहें सतर्क, बच्चों को ट्यूशन भेजने से पहले शिक्षक का चरित्र जांच लें
बिलासपुर: पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ ट्यूशन टीचर के द्वारा की गई अश्लील हरकत को लेकर शिकायत दर्ज कराने आया था. आरोपी शिक्षक को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनीखेज घटना सामने आई है. ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर ने एक 8 वीं की छात्रा के साथ पिछले एक साल से अश्लील हरकत कर रहा था. आरोपी शिक्षक का नाम ब्रह्मेश्वर सिंह है. जो बरहवांटोला महाराजगंज धुंधली (उत्तर प्रदेश) का है, पर वो वर्तमान में रिवर व्यू कॉलोनी रह रहा था. जब छात्रा उसके पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी…









