बिलासपुर: श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज, सरदार एग्रो इंडस्ट्रीज, एसडी एग्रो फूड प्रोडक्ट और जेठू बाबा इंडस्ट्रीज को नोटिस जारी

बिलासपुर:  कस्टम मिलिंग योजना के तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रशासन ने मीडिया को बताया कि वर्तमान में जिले के 4 मिलर्स द्वारा चावल जमा किया जाना शेष है। जिले के ऐसे मिलर जिनके द्वारा शत्-प्रतिशत चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा नोटिस जारी करते हुए 30 नवंबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिये गये है। चावल जमा नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा शासकीय धान उठाव हेतु जमा किये गये प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) के माध्यम से राशि वसूली की कार्यवाही की जावेगी। जिले के ऐसे मिलर्स जिन्हें नोटिस जारी है, उनमें श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज मोहतराई, सरदार एग्रो एग्रो इण्डस्ट्रीज, एस. डी. एग्रो फूड प्रोडक्ट, जेठू बाबा इंडस्ट्रीज बहतराई शामिल हैं।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर खपरगंज कांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी: 29 गिरफ्तारियों के बाद आरोपी रामसिंह ठाकुर भी पन्ना से दबोचा गया

    बिलासपुर से भागकर मध्यप्रदेश में छिपा था आरोपी, माकरी कुठार में दोस्त के घर से गिरफ्तारी; कोतवाली के अपराध क्रमांक 489/2026 में चल रही थी तलाश बिलासपुर। खपरगंज में हुए हिंसक विवाद और पथराव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 489/2026 के आरोपी रामसिंह ठाकुर को मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम माकरी कुठार, थाना बृजपुर, जिला पन्ना स्थित अपने मित्र धीरेन्द्र पटेल के घर में छिपा हुआ था,…

    Continue reading
    बिलासपुर: दस्तावेज फर्जी थे तो सरकारी सिस्टम ने पहचाना क्यों नहीं? 19 साल बाद STF की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल

    एक व्यक्ति, कई भारतीय दस्तावेज और 19 साल का अंतराल… आखिर सरकारी सत्यापन तंत्र कहां था? 19 साल तक पहचान पर पर्दा! सवाल अतीक से ज्यादा उस सिस्टम पर, जिसने दस्तावेजों की सच्चाई क्यों नहीं पकड़ी? Aadhaar, PAN, Voter ID, Driving Licence से लेकर पासपोर्ट तक का पुलिस ने किया उल्लेख; अब सवाल—दस्तावेज कहां से बने, किस आधार पर जारी हुए और सत्यापन की प्रक्रिया में क्या हुआ? बिलासपुर पुलिस की STF ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके बांग्लादेश मूल का होने का दावा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *