बिलासपुर: जरहाभाठा निवासी खुशबू सिंह गिरफ्तार

राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाले वाली फरार आरोपिया तोरवा पुलिस की गिरफ्त में बिलासपुर: 10 जनवरी 2023 को प्रार्थिया राखी खन्ना ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 में प्राइम क्रिकेट अकादमी, बंगाली काली मंदिर ग्राउंड, तोरवा में कोच सन्नी दुआ और डायरेक्टर अंजुल दुआ के तहत क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू किया था। आरोप है कि इन दोनों ने बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में चयन के…

Continue reading
बिलासपुर : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का कल बिलासपुर आगमन, तीन दिनों तक दर्शन दीक्षा एवं संगोष्ठी में भक्तों को संबोधित करेंगे

30 से 2 अक्टूबर तक भक्तगणों को स्वामी जी का दर्शन लाभ मिलेगा बिलासपुर : स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का कल से तीन दिवसीय दर्शन दीक्षा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। वे अशोक वाटिका बिरकोना रोड में तीन दिनों तक अपने भक्तों को दर्शन लाभ देंगे। कल प्रातः उनका शहर आगमन हो रहा है। पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी, के द्वारा कल सुबह रेलवे स्टेशन में स्वामी स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का स्वागत किया जाएगा। पीठ परिषद के पूर्व…

Continue reading
बिलासपुर: जिले में बढ़ रहे अपराधों के बीच पुलिस ने तैयार की गुंडे बदमाशों की सूची, 12 गिरोहों की गैंग हिस्ट्रीशीट तैयार

बिलासपुर: जिले में हालिया दिनों में बढ़ते अपराधों के चलते पुलिस विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। पुलिस ने गुंडे और बदमाशों की एक विस्तृत सूची तैयार की है, ताकि उन पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जो इलाके में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। लिस्ट तैयार किए जाने के पीछे पुलिस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और…

Continue reading
बिलासपुर: जय गणेश ट्रेडर्स का पटाखा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

बिलासपुर: जय गणेश ट्रेडर्स, तोरवा नाका चौक की जांच एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी द्वारा 25 सितंबर को पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी आर्गेनाइजेशन (PESO) से कराई गई. उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रशासन ने बताया कि पेसो की जांच में लिमिट से अधिक मात्रा में भण्डारण तथा सुरक्षा उपकरणों की अपर्याप्त व्यवस्था की पुष्टि की गई। जिसके आधार पर जय गणेश ट्रेडर्स की पटाखा लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा प्रोपराइटर को कारण बताओ नोटिस देकर 21 दिनों का समय दिया गया है.…

Continue reading
बिलासपुर: हाइवे से गायों को हटाने के लिए बिल्हा क्षेत्र के अधिकारी उतरे सड़क पर

      बिलासपुर: बिल्हा एसडीएम बजरंग वर्मा के नेतृत्व में रात्रि 10 बजे से 11:40 तक जनपद  सीईओ संदीप पोयम, तहसीलदार संदीप साय, बोदरी  मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारती साहू व चकरभाठा SDOP की उपस्थिति में हाई कोर्ट आवासीय परिसर,  हाई कोर्ट गेट एवं पेंड्री डीह स्थलों का निरीक्षण किया गया.

Continue reading
बिलासपुर: आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

बिलासपुर: एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हारडीह के आश्रित ग्राम कुआंपाली में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा में संपर्क कर सकते हैं।ज्ञात हो कि वर्ष 2021में इसी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसे मूल्यांकन समिति ने निरस्त कर…

Continue reading
बिलासपुर: विश्व रैबिज दिवस पर निःशुल्क टीकाकरण का आयोजन 28 सितम्बर को

बिलासपुर: प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 सितम्बर 2024 को विश्व रैबिज दिवस का आयोजन किया जा रहा है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सभी संस्थाओं में रैबिज के प्रति जागरुकता के साथ निःशुल्क टीका लगाया जायेगा। पशु चिकित्सालय बिलासपुर में निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम सवेरे 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। रैबिज या अलर्क रोग एक घातक वायरल संक्रमण है जो संक्रमित जानवरों के लार से मनुष्यों में फैलता है। रैबिज आमतौर पर जानवरों जैसे कुत्ता, बिल्ली, चमगादड़ों के काटने से फैलता है। रैबिज के लक्षणों…

Continue reading
बिलासपुर: जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू और पी दासरथी की भूमिका संदिग्ध

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभाग में घोटालों का अंबार राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेल सामग्री खरीदी संदेह के दायरे में! बिलासपुर : आजकल छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग की खबर लिखते समय हम भी असमंजस में रहते हैं कि कौन कौन से घोटालों की बात की जाए, जिस योजना की बात करें, चारों तरफ घोटाला ही घोटाला नज़र आता है। इसी कड़ी में एक बार फिर बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में टेंट और खेल सामग्री खरीदी घोटाला सामने आया है। आपको बता दें…

Continue reading
स्वास्थ्य मंत्री जी! सिम्स के डीन सहारे एवं अधीक्षक नायक को भेजें जेल

बिलासपुर:  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे और अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अस्पताल के संचालन में अव्यवस्था और कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें हैं। स्वास्थ्य मंत्री आज सिम्स में स्वशासी समिति की बैठक में उन दोनों के निलंबन की घोषणा की। इसके साथ ही पिछले तीन सालों में हुई खरीदी की जांच के निर्देश भी दिए हैं। सिम्स अस्पताल…

Continue reading