बिलासपुर: तालाब को पाटकर खेती करने वालों पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 25000 का जुर्माना और तालाब को मूल स्वरूप में लाने का आदेश

कलेक्टर अवनीश शरण ने कराई तालाबों की जांच, जिसके आधार पर एसडीएम पीयूष तिवारी ने की बड़ी कार्यवाही

 

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक जलस्रोतों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए हैं। पिछले महीने नगर निगम क्षेत्र के तालाबों की जांच कराई गई थी, जिसके बाद एसडीएम पीयूष तिवारी ने बड़ी कार्यवाही की।

जांच में ग्राम कोनी स्थित खसरा नंबर 126, रकबा 0.299 हेक्टेयर की जमीन, जो सरकारी रिकॉर्ड में ‘तालाब’ के रूप में दर्ज है, को पाटकर खेत में बदलने का मामला सामने आया। छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 के तहत ऐसी जमीन का स्वरूप परिवर्तन करना प्रतिबंधित है। यह सामूहिक निस्तार की भूमि होती है और इसका गलत उपयोग लोकहित को बाधित करता है।

कार्यवाही का विवरण
तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि अनावेदक व्यासनारायण पांडेय और सुरेंद्र पांडेय ने तालाब को पाटकर खेत बनाया है। एसडीएम ने भू राजस्व संहिता की धारा 242 के तहत मामला दर्ज कर अनावेदकों से जवाब मांगा। अपनी सफाई में अनावेदकों ने गलती स्वीकार की, लेकिन उनका उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया।

एसडीएम ने छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता की धारा 242 और 253 के तहत दोनों अनावेदकों पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया और 7 दिनों के भीतर तालाब को उसके मूल स्वरूप में पुनः स्थापित करने का आदेश दिया। आदेश का पालन न करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

प्रशासन की सख्ती का संदेश
इस कार्यवाही से प्राकृतिक जलस्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कदम से न केवल जलस्रोतों का पुनर्निर्माण होगा, बल्कि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *