बिलासपुर: महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया अब 7 जनवरी को

बिलासपुर। नगरीय निकायों में आगामी आम चुनाव के लिए महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण प्रक्रिया की नई तिथि घोषित कर दी गई है। अब यह प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 को रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 10:30 बजे से संपन्न होगी।

इससे पहले यह प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नई तिथि जारी कर आरक्षण प्रक्रिया के अवलोकन के इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित रहने का अवसर प्रदान किया है।

गौरतलब है कि यह प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के तहत आयोजित की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश में नगर निगमों के महापौर और नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा।

महत्वपूर्ण जानकारी:

तिथि: 7 जनवरी 2025
समय: सुबह 10:30 बजे
स्थान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर, रायपुर
सभी संबंधित व्यक्तियों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *