बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट की खबर का असर, GPM में ट्रांसफर के बावजूद बिलासपुर में जमे रहे आदिवासी विभाग के लेखा अधिकारी पवन शर्मा को किया गया भारमुक्त, देखें आदेश
बिलासपुर: आदिम जाति त्तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर से 16 अगस्त 2023 को जारी एक आदेश में 7 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई और उनका ट्रांसफर अन्य जिलों में किया गया। इसमें लेखा अधिकारी पवन शर्मा का ट्रांसफर GPM (गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही) किया गया था, लेकिन पवन शर्मा ने जॉइनिंग नहीं की और वे बिलासपुर में ही पदस्थ रहे। जब यह जानकारी न्यूज़ हब इनसाइट को मिली, तो हमारी टीम ने उस समय सहायक आयुक्त रहे सीएल जायसवाल से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में…

















